Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ कांग्रेस का एकदिवसीय उपवास, जय प्रकाश पटेल ने जताया विरोध

भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुरू हुआ एकदिवसीय उपवास

Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ कांग्रेस का एकदिवसीय उपवास, जय प्रकाश पटेल ने जताया विरोध
खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में उपवास करते कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता

हजारीबाग में जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में एकदिवसीय उपवास कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुराने बस स्टैंड स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के निकट आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। कार्यक्रम का नेतृत्व झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह जिला कांग्रेस अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने किया।

हजारीबाग : जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में पुराने बस स्टैंड स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के निकट खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 को लेकर एकदिवसीय उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने किया।

इस अवसर पर उन्होंने झारखंड के हितों में खनिज संपदा एवं राज्यों के अधिकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि एमएमडीआर संशोधन विधेयक के तहत खनिजों पर सेस हटाने से झारखंड में कई कल्याणकारी योजनाओं पर इसका प्रभाव पड़ेगा। स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, पेंशन तथा मंईयां सम्मान योजना जैसी योजनाएं पूर्ण रूप से प्रभावित होंगी।

Jharkhand Govt Ad
उन्होंने कहा कि वर्ष 2024-25 में खनिज से झारखंड को 1,380 करोड़ रुपये तथा वर्ष 2025-26 में 7,487.91 करोड़ रुपये मिले थे। इससे कई योजनाओं की प्रगति में राज्य को वित्तीय सहायता मिली थी। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष निसार खान ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन चुरचू प्रखंड अध्यक्ष नौशाद आलम ने किया।

उपवास कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार, सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह, कॉर्डिनेटर शैलेन्द्र कुमार यादव, बिनोद कुशवाहा, प्रदेश सचिव नवीन कुमार, रेणू कुशवाहा, प्रदेश प्रवक्ता साजिद अली खान, वरिष्ठ कांग्रेसी लाल बिहारी सिंह, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, नगर अध्यक्ष परवेज अहमद, उपाध्यक्ष आलम, सलीम रजा, सुखदेव यादव, बाबर अंसारी, महासचिव संजय कुमार सिंह, दिलीप कुमार रवि, जय प्रकाश यादव, जावेद इकबाल, दीपक गुप्ता, विजय कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता मनोज नारायण भगत, जय कुमार महतो, अनिल कुमार राय, सरयू यादव, रघु जायसवाल, सोनी मेहता, संगीता कुमारी, कलावती कुमारी, देवकी महतो, धीरज सिंह, मोहम्मद वारिस, राम कुमार पटेल, गिरजा शंकर, बालेश्वर महतो, मुस्ताक अंसारी, जुबैर खान, गुरु प्रसाद, रोहन ठाकुर, आरिफ अंसारी, अरुण कुमार सिन्हा, मोहम्मद कमरूउद्दीन, विष्णुधारी महतो, महेश प्रसाद, गुलाम मुस्तफा, दानिश अहमद, शाहनवाज अख्तर, माशूक रजा, तथागत विजीत, अरविंद झा, खागपति महतो सहित कई कांग्रेसी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: सीआईएसएफ और एनएमएल अधिकारियों ने रुड़ी स्थित बादम कोयला परियोजना का किया निरीक्षण

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

Pakur News: स्कूल में घटिया सामग्री से बन रहा शौचालय, बिना सूचना पट्ट के निर्माण पर उठे सवाल Pakur News: स्कूल में घटिया सामग्री से बन रहा शौचालय, बिना सूचना पट्ट के निर्माण पर उठे सवाल
Palamu News: मासूम आर्ट ग्रुप की बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म ‘शुगर’ की शूटिंग संपन्न, कलाकारों का हुआ भव्य स्वागत
Lohardaga News: सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रों ने जीते गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ कांग्रेस का एकदिवसीय उपवास, जय प्रकाश पटेल ने जताया विरोध
अंतिम सोमवारी पर काजलादहा में उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्राह्मणी नदी से जल लेकर किया जलाभिषेक
Hazaribagh News: 1100 कलश के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, सड़वा महादेव मंदिर में हुआ जलाभिषेक
Pakur News: जटाधारी शिव मंदिर में फिर चोरी, ताला तोड़कर दानपेटी की नगदी ले उड़े चोर, सुरक्षा पर सवाल
अमरावती अस्पताल की NICU में भीषण आग, 3 नवजातों की मौत; 39 बच्चे थे भर्ती
बालाघाट में 22 आदिवासी बच्चों की मौत पर विक्रांत भूरिया का सरकार पर हमला, जांच की मांग
Deoghar News: चौथी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, बोल बम के जयकारों से गूंजा बाबा बैद्यनाथ धाम
Palamu News: सखी मंडल की दीदियों के राखी प्रदर्शनी-सह-बिक्री केंद्र का शुभारंभ, 40 हजार राखियां तैयार होंगी
Lohardaga News: अंतिम सोमवारी पर नन्हे ‘बाल बम’ ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, हर-हर महादेव से गूंजा शहर