बालाघाट में 22 आदिवासी बच्चों की मौत पर विक्रांत भूरिया का सरकार पर हमला, जांच की मांग

आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने दोनों घटनाओं को लेकर सरकार पर लगाया लापरवाही का आरोप

बालाघाट में 22 आदिवासी बच्चों की मौत पर विक्रांत भूरिया का सरकार पर हमला, जांच की मांग

नई दिल्ली में पत्रकार वार्ता के दौरान आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने मध्य प्रदेश के बालाघाट में 22 आदिवासी बच्चों की मौत और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में छात्रावास में सांप के काटने से तीन आदिवासी बच्चियों की मौत को लेकर सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने दोनों मामलों की विशेष जांच के लिए कमेटी गठित करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। भूरिया ने बालाघाट में कुपोषण, पोषण आहार की कथित कमी और स्वास्थ्य सुविधाओं की दूरी का मुद्दा उठाया। साथ ही उन्होंने सभी आदिवासी छात्रावासों का सुरक्षा ऑडिट कराने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

नई दिल्ली: आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने मध्य प्रदेश के बालाघाट में कुपोषण और बीमारियों से 22 आदिवासी बच्चों की मौत और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में छात्रावास में सांप के काटने से तीन आदिवासी बच्चियों की मौत के मामले में सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने दोनों मामलों की जांच के लिए विशेष कमेटी गठित करने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और सभी आदिवासी छात्रावासों का सुरक्षा ऑडिट कराने की मांग की।

भूरिया ने सोमवार को यहां कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि बालाघाट में जिन 22 बच्चों की मौत हुई है, वे बैगा आदिवासी समुदाय से थे। उन्होंने दावा किया कि संबंधित क्षेत्र में पिछले छह महीने से घर पहुंचने वाला पोषण आहार बंद है और सबसे नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करीब 20 किलोमीटर दूर है।

Jharkhand Govt Ad
उन्होंने कहा कि अधिकारियों के मुताबिक क्षेत्र में 80 प्रतिशत से कम टीकाकरण हुआ है। वन अधिकार कानून के तहत मिलने वाले पट्टे भी खारिज किए जा चुके हैं। बच्चों की मौत के बाद प्रत्येक परिवार को केवल 20 हजार रुपये की सहायता दी गई, जबकि जिम्मेदारी व्यवस्था की थी।

उन्होंने मध्य प्रदेश विधानसभा में पूछे गए एक सवाल का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार के अनुसार कुपोषित बच्चों को प्रतिदिन केवल 12 रुपये का पोषण आहार दिया जाता है। आदिवासी क्षेत्रों में इस योजना के लिए अलग से बजट का प्रावधान नहीं किया गया है। गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों के पुनर्वास केंद्रों में इलाज और पोषण पर भी केवल 980 रुपये खर्च किए जाते हैं।

यह भी पढ़ें: NTA में बड़ा फेरबदल! 50 से ज्यादा कर्मचारी हटे, अब परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था में होंगे व्यापक बदलाव

भूरिया ने कहा कि महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में एक आदिवासी छात्रावास में सो रही तीन बच्चियों की सांप के काटने से मौत हो गई। छात्रावास में बिस्तरों की व्यवस्था नहीं थी और एक कमरे में 70 से अधिक बच्चियां जमीन पर सोती थीं। उन्होंने कहा कि घटना में छह बच्चियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमें से तीन की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने राजीव गांधी को जयंती पर किया याद, वीरभूमि पहुंचकर परिवार ने दी श्रद्धांजलि

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के छात्रावासों में पिछले दो वर्षों के दौरान बच्चों की मौत की कई घटनाएं हुई हैं। उन्होंने नासिक में आदिवासी छात्रावासों की स्थिति सुधारने की मांग को लेकर चल रहे छात्रों के आंदोलन का भी उल्लेख किया।

भूरिया ने दोनों मामलों की विशेष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि सभी आदिवासी छात्रावासों का सुरक्षा ऑडिट कराया जाना चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

Hazaribagh News:  1100 कलश के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, सड़वा महादेव मंदिर में हुआ जलाभिषेक Hazaribagh News: 1100 कलश के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, सड़वा महादेव मंदिर में हुआ जलाभिषेक
Pakur News: जटाधारी शिव मंदिर में फिर चोरी, ताला तोड़कर दानपेटी की नगदी ले उड़े चोर, सुरक्षा पर सवाल
अमरावती अस्पताल की NICU में भीषण आग, 3 नवजातों की मौत; 39 बच्चे थे भर्ती
बालाघाट में 22 आदिवासी बच्चों की मौत पर विक्रांत भूरिया का सरकार पर हमला, जांच की मांग
Deoghar News: चौथी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, बोल बम के जयकारों से गूंजा बाबा बैद्यनाथ धाम
Palamu News: सखी मंडल की दीदियों के राखी प्रदर्शनी-सह-बिक्री केंद्र का शुभारंभ, 40 हजार राखियां तैयार होंगी
Lohardaga News: अंतिम सोमवारी पर नन्हे ‘बाल बम’ ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, हर-हर महादेव से गूंजा शहर
Lohardaga News: विभाग स्तरीय प्रश्न मंच में मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर बना ओवरऑल चैंपियन
Sahibganj News: कोटालपोखर बाजार में गड्ढे में फंसकर पलटा टोटो, बच्चों समेत यात्री बाल-बाल बचे
Giridih News: निशुल्क कोचिंग सेंटर में सावन महोत्सव, 100 से अधिक बच्चों ने लिया हिस्सा
Giridih News: झारखंडधाम में अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 80 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण
Sahibganj News: बजरंगी महतो ने अंतिम सोमवारी पर किया जलाभिषेक, प्रदेश की खुशहाली की कामना