Sahibganj News: कोटालपोखर बाजार में गड्ढे में फंसकर पलटा टोटो, बच्चों समेत यात्री बाल-बाल बचे

बरहरवा-पाकुड़ मुख्य पथ NH-133A की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी

Sahibganj News: कोटालपोखर बाजार में गड्ढे में फंसकर पलटा टोटो, बच्चों समेत यात्री बाल-बाल बचे

साहिबगंज के बरहरवा प्रखंड स्थित कोटालपोखर बाजार में जर्जर सड़क के बड़े गड्ढे में फंसकर यात्रियों से भरा टोटो पलट गया। टोटो में स्कूली बच्चों सहित छह से सात यात्री सवार थे। चक्का गड्ढे में जाते ही वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह बीच सड़क पर पलट गया। हादसे में बच्चों और महिलाओं समेत यात्रियों को हल्की चोटें आईं, लेकिन बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों के अनुसार बाजार में करीब 300 मीटर तक सड़क बदहाल है और एक से दो फीट गहरे गड्ढे बने हैं। ग्रामीणों ने तत्काल सड़क मरम्मत की मांग की है।

साहिबगंज: बरहरवा-पाकुड़ मुख्य पथ एनएच-133A की जर्जर हालत अब जानलेवा साबित हो रही है। कोटालपोखर बाजार के बीचों-बीच सड़क के बड़े गड्ढे में एक सवारी टोटो का चक्का घुस गया जिससे बच्चों समेत यात्रियों से खचाखच भरा टोटो अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर ही पलट गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टोटो में स्कूली बच्चों सहित 6 से 7 यात्री सवार थे। चक्का गड्ढे में जाते ही टोटो का संतुलन बिगड़ा और वह एक तरफ पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार के साथ अफरा-तफरी मच गई।

गनीमत रही कि टोटो की रफ्तार कम थी। हादसा देखकर आस-पास के दुकानदार और बाजार में मौजूद लोग दौड़े और पलटे हुए टोटो को तुरंत उठाया। लोगों ने बच्चों और महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी को हल्की-फुल्की चोटें आईं हैं, बड़ा हादसा टल गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

Jharkhand Govt Ad
स्थानीय लोगों ने बताया कि कोटालपोखर बाजार में लगभग 300 मीटर के दायरे में सड़क पूरी तरह टूट चुका है। सड़क पर 1 से 2 फीट तक गहरे गड्ढे बन गए हैं। बारिश में इन गड्ढों में पानी भर जाता है जिससे गहराई का पता नहीं चलता। स्थानीय लोगों ने बताया कि इन गड्ढों के कारण टोटो, ऑटो, बाइक सवार सबसे ज्यादा शिकार हो रहे हैं। गड्ढों से बचने के चक्कर में वाहन धीरे-धीरे रेंगते हैं, जिससे बाजार में हमेशा जाम लगा रहता है। धूल और कीचड़ से दुकानदारों का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। मरीजों को ले जाने में भी दिक्कत होती है।

यात्रियों, वाहन चालकों और स्थानीय ग्रामीणों ने पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि बरहरवा-पाकुड़ मुख्य पथ के कोटालपोखर बाजार हिस्से की अविलंब मरम्मत कराई जाए। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क नहीं बनी तो वे सड़क जाम कर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

यह भी पढ़ें: तीनपहाड़ में हिट एंड रन: मनसा पूजा से लौट रहे युवक को वाहन ने रौंदा, मौत

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

Pakur News: जटाधारी शिव मंदिर में फिर चोरी, ताला तोड़कर दानपेटी की नगदी ले उड़े चोर, सुरक्षा पर सवाल Pakur News: जटाधारी शिव मंदिर में फिर चोरी, ताला तोड़कर दानपेटी की नगदी ले उड़े चोर, सुरक्षा पर सवाल
अमरावती अस्पताल की NICU में भीषण आग, 3 नवजातों की मौत; 39 बच्चे थे भर्ती
बालाघाट में 22 आदिवासी बच्चों की मौत पर विक्रांत भूरिया का सरकार पर हमला, जांच की मांग
Deoghar News: चौथी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, बोल बम के जयकारों से गूंजा बाबा बैद्यनाथ धाम
Palamu News: सखी मंडल की दीदियों के राखी प्रदर्शनी-सह-बिक्री केंद्र का शुभारंभ, 40 हजार राखियां तैयार होंगी
Lohardaga News: अंतिम सोमवारी पर नन्हे ‘बाल बम’ ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, हर-हर महादेव से गूंजा शहर
Lohardaga News: विभाग स्तरीय प्रश्न मंच में मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर बना ओवरऑल चैंपियन
Sahibganj News: कोटालपोखर बाजार में गड्ढे में फंसकर पलटा टोटो, बच्चों समेत यात्री बाल-बाल बचे
Giridih News: निशुल्क कोचिंग सेंटर में सावन महोत्सव, 100 से अधिक बच्चों ने लिया हिस्सा
Giridih News: झारखंडधाम में अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 80 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण
Sahibganj News: बजरंगी महतो ने अंतिम सोमवारी पर किया जलाभिषेक, प्रदेश की खुशहाली की कामना
Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत