Sports News: डूरंड कप का रोमांच: रांची में मैच का लाइव मजा लेंगे साहिबगंज के 50 खिलाड़ी
सिद्धो-कान्हू स्टेडियम के प्रशिक्षण केंद्रों से 50 खिलाड़ी प्रशिक्षक योगेश यादव के साथ रांची रवाना हुए
साहिबगंज के 50 खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित डूरंड कप के मुकाबले को लाइव देखने का मौका मिला है। खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय, झारखंड के निर्देश पर जिला प्रशासन और जिला खेल कार्यालय की पहल से सिद्धो-कान्हू स्टेडियम में संचालित आवासीय बालक एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र और नवसृजित बालक फुटबॉल क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र के 50 खिलाड़ी रांची के लिए रवाना हुए। खिलाड़ी 10 अगस्त की शाम बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में SC दिल्ली और इंडियन एयर फोर्स के बीच होने वाला मुकाबला स्टेडियम में बैठकर देखेंगे।
साहिबगंज: फुटबॉल के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित टूर्नामेंट डूरंड कप का रोमांच अब साहिबगंज के खिलाड़ी भी करीब से महसूस करेंगे। खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय, झारखंड रांची के निर्देश पर जिला प्रशासन और जिला खेल कार्यालय की पहल से जिले के 50 खिलाड़ी आज रांची में डूरंड कप का मैच देखने पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को साहिबगंज स्थित सिद्धो-कान्हू स्टेडियम में संचालित आवासीय बालक एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र और नवसृजित बालक फुटबॉल क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र के कुल 50 खिलाड़ी रांची के लिए रवाना हुए।
खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षक योगेश यादव भी मौजूद हैं। सभी खिलाड़ी 10 अगस्त की संध्या 7 बजे रांची स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होने वाले मुकाबले को स्टेडियम में बैठकर देखेंगे। इस मैच में एससी दिल्ली और इंडियन एयर फोर्स की टीमें आमने-सामने होंगी। डूरंड कप जैसे राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट को प्रत्यक्ष देखने को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह है।

Related Posts


Latest News







