अरुणाचल पर चीन की बौखलाहट, भारत ने 27 जगहों के नाम बदले तो आया तमतमाता बयान

अरुणाचल पर चीन की बौखलाहट, भारत ने 27 जगहों के नाम बदले तो आया तमतमाता बयान

अरुणाचल प्रदेश: चीन लंबे समय से अरुणाचल प्रदेश को दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा बताता आया है और इसे अपनी भाषा में 'जांगनान' नाम देता है. साल 2017 से चीन बार-बार अरुणाचल के विभिन्न इलाकों के नाम बदलने की कोशिश करता रहा है.

नेशनल डेस्क: भारत ने अरुणाचल प्रदेश के मसले पर चीन को उसी अंदाज में जवाब दिया, तो चीन की प्रतिक्रिया तीखी हो गई. चीन ने अरुणाचल प्रदेश की 27 जगहों के नामकरण को लेकर भारत की कड़ी आलोचना की है. सीमा से सटे इस क्षेत्र में इन 27 स्थानों के नाम आधिकारिक तौर पर घोषित किए जाने पर चीन ने भारत की निंदा की है, जिससे दोनों देशों के आपसी संबंधों में तनाव और गहरा गया है वह भी ऐसे समय में जब दोनों पक्ष वर्षों पुराने सीमा विवाद के बाद रिश्ते सुधारने की दिशा में प्रयासरत हैं.

चीन के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि चीन इन क्षेत्रों के लिए जिन नामों का इस्तेमाल पहले से करता आया है, भारत का उन्हें बदलने का प्रयास न तो वैध है और न ही स्वीकार्य, और इस तरह के कदम से यह हकीकत नहीं बदलेगी कि जांगनान चीन का ही भूभाग है.

Jharkhand Govt Ad
दरअसल, चीन की तरफ से बार-बार किए जा रहे नाटक और अरुणाचल प्रदेश के स्थानों के नाम एकतरफा तौर पर बदलने की कोशिशों का भारत ने कड़ा जवाब दिया है. भारत ने सर्वे ऑफ इंडिया के आधिकारिक नक्शे में अरुणाचल प्रदेश की 27 अहम जगहों जिनमें झीलें, बस्तियां और स्मारक जैसी भौगोलिक विशेषताएं शामिल हैं के मानक नाम विधिवत रूप से दर्ज कर दिए हैं. भारत के इस कदम के बाद ही चीन की बौखलाहट सामने आई है, जबकि हकीकत यह है कि चीन खुद 2017 से लेकर अब तक कई बार अरुणाचल प्रदेश के विभिन्न इलाकों के नाम बदलता रहा है.

गौरतलब है कि चीन अरुणाचल प्रदेश को लंबे समय से दक्षिणी तिब्बत का भाग मानता आया है और उसने इसे 'जांगनान' नाम दे रखा है. चीन के इन्हीं निराधार और मनगढ़ंत दावों को सिरे से नकारते हुए तथा सरकारी दस्तावेजों में सटीकता बनाए रखने के मकसद से भारत सरकार ने गृह मंत्रालय और अरुणाचल प्रदेश सरकार के साथ विचार-विमर्श कर इन 27 स्थानों के सही भारतीय नामों को आधिकारिक नक्शों और सरकारी रिकॉर्ड्स में शामिल किया है.

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश हाईकोर्ट से हिन्दू संत चिन्मय ब्रह्मचारी को बड़ी राहत, दो और मामलों में मिली जमानत

इससे पहले चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र माने जाने वाले 'ग्लोबल टाइम्स' ने भी इस विषय पर एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी. उस रिपोर्ट के मुताबिक, चीन काफी समय से इस क्षेत्र में भौगोलिक स्थानों के नामों को मानकीकृत करने का काम करता आ रहा है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि जिस दौर में भारत-चीन संबंधों में सुधार के संकेत नजर आ रहे हैं और दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बहुपक्षीय मंचों पर संवाद की संभावना जताई जा रही है, ऐसे समय में भारत की तरफ से उठाया गया कोई भी एकतरफा कदम, जो सीमा पर हालात को और उलझा दे, निरर्थक साबित होगा और इससे दोनों देशों के व्यापक संबंधों को कोई लाभ नहीं मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Global Business: होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का बड़ा दांव, क्या महंगा होने वाला है दुनिया का कारोबार?

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Jamshedpur News: तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल Jamshedpur News: तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल
Khunti News: हाथियों के आतंक समेत विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने खूंटी-सिमडेगा रोड किया जाम
Giridih News: सरिया के छोटकी सरिया गांव में भीषण चोरी, युवक को बेहोश कर 8-9 लाख के गहने उड़ाए
Sahibganj News: कांग्रेसियों ने स्व. राम श्रृंगार ओझा के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
Koderma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल में राखी निर्माण प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने जवानों के लिए बनाई आकर्षक राखियां
Sahibganj News: 15 अगस्त को साहिबगंज में ड्राय डे, शराब-मांस-मछली की दुकानें रहेंगी बंद
मुजफ्फरपुर से अब सीधे साहिबगंज, होगा जनसेवा एक्सप्रेस का विस्तार, रेलवे बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव
Jharkhand Student Protest: विधानसभा मार्च के दौरान आंसू गैस, वाटर कैनन और लाठीचार्ज, कई प्रदर्शनकारी घायल
अरुणाचल पर चीन की बौखलाहट, भारत ने 27 जगहों के नाम बदले तो आया तमतमाता बयान
केरल का नाम 'केरलम' किए जाने वाला विधेयक लोकसभा में पेश
Giridih News: नईटांड से 135 श्रद्धालुओं का जत्था सुल्तानगंज रवाना, पैदल देवघर पहुंचकर करेंगे जलाभिषेक
दमनकारी है झारखंड सरकार, लोकतांत्रिक आंदोलन भी झारखंड में अपराध है क्या: आदित्य साहू