बांग्लादेश हाईकोर्ट से हिन्दू संत चिन्मय ब्रह्मचारी को बड़ी राहत, दो और मामलों में मिली जमानत

राष्ट्रीय ध्वज अपमान और हत्या के मामले में अभी नहीं मिली राहत।

बांग्लादेश हाईकोर्ट से हिन्दू संत चिन्मय ब्रह्मचारी को बड़ी राहत, दो और मामलों में मिली जमानत
चिन्मय ब्रह्मचारी को जमानत।

बांग्लादेश उच्च न्यायालय ने हिन्दू संत चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी को चार में से दो मामलों में जमानत दे दी है। उनके वकील के अनुसार अब तक चार मामलों में राहत मिल चुकी है, जबकि दो मामलों में सुनवाई 16 अगस्त को होगी।

ढाका। बांग्लादेश के प्रमुख हिन्दू संत चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी को उच्च न्यायालय से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज चार मामलों में से दो में जमानत मंजूर कर दी है। हालांकि, दो अन्य मामलों में जमानत नहीं मिलने के कारण उन्हें फिलहाल जेल में ही रहना होगा।

चिन्मय ब्रह्मचारी के अधिवक्ता अपूर्व कुमार भट्टाचार्य ने जमानत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि उनके मुवक्किल के खिलाफ कुल छह मामले दर्ज हैं। इनमें से अब तक चार मामलों में उन्हें जमानत मिल चुकी है।

दो मामलों में अभी भी जमानत का इंतजार

Jharkhand Govt Ad
ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति केएम जाहिद सरवर और न्यायमूर्ति शेख अबू ताहिर की पीठ ने रविवार को यह आदेश पारित किया।

वकील अपूर्व कुमार भट्टाचार्य ने बताया कि हालांकि दो और मामलों में सुनवाई बाकी है, इसलिए चिन्मय ब्रह्मचारी को तत्काल रिहाई नहीं मिल सकेगी। इन मामलों पर अगली सुनवाई 16 अगस्त को निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान तनाव कम होते ही कच्चा तेल 5% टूटा, जानिए भारत पर क्या होगा असर

हत्या और राजद्रोह का मामला लंबित

चिन्मय ब्रह्मचारी के खिलाफ दर्ज मामलों में चटगांव में वकील सैफुल इस्लाम की हत्या से जुड़ा मामला अभी विचाराधीन है। इसके अलावा राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान से जुड़े राजद्रोह मामले में हाईकोर्ट का स्थगन आदेश लागू है।

यह भी पढ़ें: World Update: रूस का दावा यूक्रेन के हमलों में 21 जुलाई से 100 से अधिक मौतें

20 माह से हैं जेल में

चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी को 25 नवंबर 2024 को ढाका में राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान से जुड़े राजद्रोह मामले में गिरफ्तार किया गया था। तब से वे न्यायिक हिरासत में हैं। उनकी गिरफ्तारी को लेकर भारत सहित कई देशों और विभिन्न संगठनों ने चिंता जताई थी।

फिलहाल हाईकोर्ट से दो मामलों में जमानत मिलने के बावजूद उनकी रिहाई शेष लंबित मामलों में न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने पर निर्भर करेगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

सियार के मांस वाली शराब! नेपाल की अनोखी परंपरा ने खींचा लोगों का ध्यान सियार के मांस वाली शराब! नेपाल की अनोखी परंपरा ने खींचा लोगों का ध्यान
Sahibganj News: कृषि विभाग ने जल्द 100 फीसदी रोपाई पूरी होने की जताई उम्मीद
JPSC विवाद : आजसू छात्र संघ ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन
₹2,000 से अधिक के UPI ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज? जानिए क्या है MDR प्रस्ताव और अभी क्या हैं नियम
Bokaro News: बीएसएल में अधिकारियों हेतु 'मंथन' लार्ज ग्रुप इंटरेक्शन का आयोजन
उत्तर प्रदेश: बियर पार्टी के दौरान विवाद, युवक की गोली मारकर हत्या
Breaking News: सोनम वांगचुक से वीडियो कॉल पर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की बातचीत
World Update: रूस का दावा यूक्रेन के हमलों में 21 जुलाई से 100 से अधिक मौतें
H-6N बॉम्बर के साथ चीन ने पहली बार JL-1 मिसाइल का किया प्रदर्शन, भारत भी रेंज में
Adivasi Mahotsav 2026: समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी हों तैयारियां: वंदना दादेल
जम्मू-कश्मीर पर फिर गरमाई राजनीति, अनुच्छेद 370 हटाने को लेकर आमने-सामने भाजपा और पीडीपी
भाजपा का राहुल गांधी पर हमला, कहा- संसद की कार्यवाही नहीं चलने दे रहे नेता प्रतिपक्ष