Breaking News: सोनम वांगचुक से वीडियो कॉल पर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की बातचीत

सत्याग्रह धरना का 12वां और भूख हड़ताल का चौथा दिन रहा

Breaking News: सोनम वांगचुक से वीडियो कॉल पर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की बातचीत
सोनम वांगचुक से वीडियो कॉल पर बातचीत करते देवेंद्र नाथ महतो।

जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में रांची में चल रहे आंदोलन के दौरान छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की देश के प्रख्यात इनोवेटर सोनम वांगचुक से वीडियो कॉल पर बातचीत हुई। करीब आधे घंटे चली चर्चा में सोनम वांगचुक ने आंदोलन और स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखने की सलाह दी। उनके आग्रह पर देवेंद्र नाथ महतो ने जल ग्रहण किया।

रांची: JPSC JSSC भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के विरोध में चल रहे 'जेपीएससी-जेएसएससी भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती महाभियान' के तहत छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो का आंदोलन लगातार जारी है। बुधवार को सत्याग्रह धरना का 12वां दिन और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का चौथा दिन रहा।

https://www.instagram.com/reels/Dbpi6pRNaoH/

आंदोलन के दौरान देश के प्रख्यात इनोवेटर सोनम वांगचुक से देवेंद्र नाथ महतो की लगभग आधे घंटे तक वीडियो कॉल पर बातचीत हुई। इस दौरान सोनम वांगचुक ने आंदोलन और देवेंद्र नाथ महतो के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखने की सलाह देते हुए उनका हौसला बढ़ाया।

बातचीत के दौरान सोनम वांगचुक के आग्रह पर देवेंद्र नाथ महतो ने जल ग्रहण किया। वहीं, देवेंद्र नाथ महतो ने सोनम वांगचुक से रांची आकर आंदोलनरत छात्रों का मनोबल बढ़ाने का भी आग्रह किया।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में GRDA और स्मार्ट सिटी परियोजना की बैठक

मीडिया से बातचीत में देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि जब तक जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती प्रक्रियाओं में हुई कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच नहीं होती तथा अभ्यर्थियों की मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनकी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल और सत्याग्रह आंदोलन जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: ब्रह्माकुमारीज़ कांके में अलौकिक और भक्तिमय माहौल में मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

उन्होंने कहा कि यह आंदोलन छात्रों के भविष्य, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और न्यायपूर्ण व्यवस्था की मांग को लेकर चलाया जा रहा है तथा उनकी मांगों के समाधान तक आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा।

 
 
 
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा