Ranchi News: डीएसपीएमयू ने स्नातक प्रवेश की तीसरी औपबंधिक सूची जारी, 31 जुलाई से 2 अगस्त तक काउंसलिंग
विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर शाम 6 बजे जारी हुई तीसरी औपबंधिक प्रवेश सूची
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू), रांची ने स्नातक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए तीसरी औपबंधिक प्रवेश सूची जारी कर दी है। चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग और नामांकन प्रक्रिया 31 जुलाई से 2 अगस्त तक संबंधित विभागों में होगी। कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने समय पर मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर नामांकन पूरा करने की अपील की है।
रांची: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू), रांची ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विभिन्न पारंपरिक एवं व्यावसायिक स्नातक पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए तीसरी औपबंधिक (Provisional) प्रवेश सूची गुरुवार शाम 6 बजे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर दी।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, तीसरे चरण की काउंसलिंग एवं नामांकन प्रक्रिया 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी। इस अवधि में चयनित अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाण-पत्र एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित विभाग में उपस्थित होकर नामांकन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।



विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता (डीएसडब्ल्यू) डॉ. सर्वोत्तम कुमार ने बताया कि 3 और 4 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे से खेल (Sports) एवं सैन्य (Military) श्रेणी के अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों का सत्यापन विश्वविद्यालय परिसर में किया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सभी पारंपरिक एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की अद्यतन शुल्क संरचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी (पीआरओ) डॉ. राजेश कुमार सिंह ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी प्रवेश सूची और आवश्यक दिशा-निर्देशों का अवलोकन कर निर्धारित समय पर नामांकन प्रक्रिया पूरी करें।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
Related Posts


Latest News


