ईसाई रीति से शादी करने पर ST सीट से अयोग्य हों सांसद विजय हांसदा: संत कुमार
हिंदू धर्म रक्षा मंच ने लोकसभा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
साहिबगंज में हिंदू धर्म रक्षा मंच ने राजमहल से सांसद विजय हांसदा के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष को पत्र भेजकर उनकी संसद सदस्यता रद्द करने की मांग की है। मंच के केंद्रीय अध्यक्ष संत कुमार घोष ने आरोप लगाया है कि सांसद ने ईसाई रीति-रिवाज से विवाह किया है और वे मूल आदिवासी परंपराओं का पालन नहीं करते।
साहिबगंज। राजमहल लोकसभा सीट से सांसद विजय हांसदा को अयोग्य घोषित कर दिया जाए। हिंदू धर्म रक्षा मंच ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर यह मांग उठाई है। मंच का आरोप है कि एसटी (आरक्षित) सीट से चुने गए सांसद का जीवन ईसाई परंपराओं के अनुसार चल रहा है। साथ ही उन्होंने ईसाई परंपरा के अनुसार दूसरी शादी की है। इसीलिए उन्हें संसद की सदस्यता से निष्कासित किया जाना चाहिए।
हिंदू धर्म रक्षा मंच के केंद्रीय अध्यक्ष संत कुमार घोष ने पत्र में कहा कि राजमहल सीट, संविधान के तहत अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। इसका मकसद प्रकृति-पूजक आदिवासी समाज को सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधित्व देना है। संत कुमार ने पत्र में 3 बड़े आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सांसद का पहला विवाह फरवरी 2020 में ईसाई रीति-रिवाज से हुआ था।


संत कुमार घोष ने लोकसभा अध्यक्ष से इन तथ्यों की जांच कराने और यदि आरोप सही पाए जाएं तो विजय हांसदा को राजमहल एसटी सीट से अयोग्य घोषित कर कानूनी व संवैधानिक कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल इस पत्र को लेकर राजमहल की सियासत गरमा गई है। फिलहाल सांसद की ओर से अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई, परंतु उनका मोबाइल फोन बंद मिला।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.


