NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन

छात्र संगठनों और वामपंथी दलों ने संयुक्त रूप से निकाला मार्च

NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन
गिरिडीह में सोनम वांगचुक और छात्र आंदोलन के समर्थन में प्रतिवाद मार्च निकालते विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता।

गिरिडीह में जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन और सोनम वांगचुक के समर्थन में विभिन्न छात्र, किसान और वामपंथी संगठनों ने संयुक्त रूप से प्रतिवाद मार्च निकाला। हाई स्कूल मैदान से शुरू होकर जेपी चौक तक पहुंचे इस मार्च में NEET, शिक्षा व्यवस्था और छात्र आंदोलनों से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया गया।

गिरिडीह: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन और आज के संसद मार्च के समर्थन में गिरिडीह जिला में एक दिवसीय प्रतिवाद मार्च निकाला गया। यह मार्च इंकलाबी नौजवान सभा, आईसा, एपवा, अखिल भारतीय किसान महासभा, झामस और भाकपा-माले के संयुक्त बैनर तले आयोजित किया गया।

प्रतिवाद मार्च गिरिडीह हाई स्कूल मैदान से शुरू होकर सुभाष चंद्र बोस चौक होते हुए जेपी चौक पर समाप्त हुआ। मार्च के दौरान मोदी सरकार के खिलाफ और "धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो" के नारे लगाए गए।

नेताओं ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

जिला सचिव अशोक पासवान ने कहा कि दिल्ली सरकार ने वैज्ञानिक सोनम वांगचुक को चादर में लपेटकर ले गया और भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों पर लाठीचार्ज किया। इससे साफ झलकता है कि मोदी सरकार डरपोक है।

अखिल भारतीय किसान महासभा के वरिष्ठ नेता पूरन महतो ने कहा कि मोदी सरकार की तानाशाही को भारत के युवा समझ गए हैं। अब मोदी सरकार का सत्ता से बाहर जाना तय है।

यह भी पढ़ें: Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की बड़ी बैठक, 'ए' श्रेणी पर्यटन स्थलों के विकास का खाका तैयार

आरवाईए नेताओं असगर अली और माले नेता मनोवर हसन_ ने कहा कि भाजपा सरकार आंदोलन से डरती है। युवा जाग गया है और सरकार को भागना फिक्स है।

यह भी पढ़ें: सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में वाद-विवाद प्रतियोगिता, एमरल्ड हाउस बना विजेता

जिला कमिटी सदस्य _राजेश सिन्हा, मनोवर हसन बंटी, कन्हैया पांडे, रामलाल मुर्मू, सलामत अंसारी, शंकर पाण्डेय और मसूदन कोल ने कहा कि गिरिडीह के युवा जागें। आईसा और इंकलाबी नौजवान सभा सोनम वांगचुक के साथ लगातार खड़ी है। लाल झंडा संघर्ष में साथ-साथ चला है और चलता रहेगा।

मार्च में शामिल रहे 

मार्च में अखिलेश राज, चुन्नू तबारक, एकराम अंसारी, असावा खातून, रानी पाण्डेय, बिंदु सिंह, रामलाल मुर्मू, भीखन अंसारी, सलामत अंसारी, शेखर सिंह, जमीर अंसारी, आफताब अंसारी, हबीब अंसारी, दीपन सिंह, मुस्तकीम अंसारी, बहादुर भोक्ता, अशोक पासवान, मनोवर हसन बंटी, रंजीत यादव, मो0 असगर अली, रीतलाल वर्मा, अरुण वर्मा, मो0 राजा, मो0 बबन, शेख सगीर अंसारी, अरसद साह, बिट्टू सिंह, गौशाला सिंह, साक्षी सिंह, पप्पू सिंह, लक्ष्मण सिंह, तोरण लाल, सुनदेव सिंह, अरविंद सिंह, लखन कोल, भीम कोल, मोहन कोल, मनोहर कोल, किशोर राय, परसादी राय, मधुसूदन कोल, कादमा, प्रदीप कोल आदि शामिल थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

नीट में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, प्रधानमंत्री मोदी की राजग सांसदों की बैठक 'मंगल मिलन' में घोषणा नीट में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, प्रधानमंत्री मोदी की राजग सांसदों की बैठक 'मंगल मिलन' में घोषणा
बरसात में गुलजार हुआ साहिबगंज का मोती झरना, उमड़ रही पर्यटकों की भीड़
रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम
हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, झारसुगुड़ा स्टेशन से मिले दो लापता बच्चे
भूमि मामलों में गड़बड़ी पर सख्त हुए डीसी, जांच के बाद ही होगी स्वीकृति
बारिश से बचाव के लिए ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों को हजारीबाग यूथ विंग ने रेनकोट रूपी सुरक्षा का दिया सौगात  
हजारीबाग में पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला
NEET और भर्ती मुद्दों पर छात्रों की आवाज दबाना गलत: देवेंद्र नाथ महतो
झारखंडधाम में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने को बनी प्रबंधन समिति
NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन
14वीं JPSC PT विवाद पर 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव
22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला