सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में वाद-विवाद प्रतियोगिता, एमरल्ड हाउस बना विजेता
प्लास्टिक और जंक फूड पर छात्रों ने रखे तर्क
सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में लिटरेरी क्लब 'सृजन' के तत्वावधान में अंतर-सदन वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने प्लास्टिक प्रतिबंध और विद्यालयों में जंक फूड पर पक्ष-विपक्ष में प्रभावशाली तर्क रखे।
गिरिडीह: सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विद्यार्थियों की वाकपटुता, तार्किक क्षमता और अभिव्यक्ति कौशल को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय के लिटरेरी क्लब " श्रीजन " के तत्वाधान में एक भव्य अंतर-सदन (इंटर-हाउस) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत कक्षा छठी से बारहवीं (VI-XII) तक के विद्यार्थियों के लिए वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। कक्षा छठी से आठवीं तक के लिए विषय था "क्या प्लास्टिक को पूरी तरह प्रतिबंधित कर देना चाहिए?", तो वहीँ कक्षा नौवीं से बाहरवीं तक के विद्यार्थियों के लिए विषय था " क्या विद्यालय में जंक फ़ूड को पूरी तरह प्रतिबंधित कर देना चाहिए ? चारों अलग-अलग सदनों (हाउस) के प्रतिभागियों ने विषय के पक्ष और विपक्ष में दमदार तर्क प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, सटीक आंकड़ों और विरोधियों के तर्कों का खंडन करने की शैली ने जजों और दर्शकों को बेहद प्रभावित किया। ।वाद-विवाद प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने समसामयिक और प्रासंगिक विषयों पर प्रखरता से अपने विचार रखे। इस वाद विवाद प्रतियोगिता में अपनी तर्क शक्ति और बहुमुखी प्रस्तुति के दम पर एमरल्ड हाउस विजेता बनी तो रूबी हाउस ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।
"वहीं, प्राथमिक खंड के कक्षा पहली से पांचवीं तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।दूसरी ओर, भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों ने अपनी मासूमियत और ओजस्वी वाणी से सबका दिल जीत लिया। छोटे बच्चों ने विभिन्न प्रेरणादायक और सामाजिक विषयों पर अपनी बेबाक राय रखी। उनकी स्पष्ट आवाज, भाव-भंगिमा और मंच पर उनके ऊंचे हौसले की सभी ने सराहना की। इस भाषण प्रतियोगिता में रूबी हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया , वहीँ टोपाज हाउस उपविजेता घोषित हुई। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्राचार्य ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी। वहीँ विद्यालय के प्रबंध निर्देशक जोरावर सिंह सलूजा ने भाषण एवं वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों और उनके प्रदर्शन की प्रशंसा \की। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों के मानसिक विकास, मंच के डर को दूर करने और उनके नेतृत्व गुणों को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। मंच का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के वरिष्ठ छात्रों द्वारा किया गया, जिससे यह आयोजन बेहद सफल और यादगार रहा।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.


