Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
महिला उत्पीड़न के खिलाफ पुलिस प्रशासन सख्त
रामगढ़ थाना पुलिस ने गोड्डा निवासी एक महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए छह नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
रामगढ: थाना क्षेत्र में एक महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत दारुपट्टा गांव निवासी ऊषा देवी (35 वर्ष), पति भगलू राय, के लिखित आवेदन के आधार पर रामगढ़ थाना में कांड संख्या 55/26 दिनांक 18 जुलाई 2026 दर्ज किया गया।
मामले में महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की।इस संबंध में रामगढ़ थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 115(2), 117(2), 74, 76, 77 एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी सहायक अवर निरीक्षक (सअनि) अशोक चौरसिया को सौंपी गई है।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


