देवघर निर्वाचन वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

उपायुक्त ने निर्वाचन वेयर हाउस की सुरक्षा, सीसीटीवी और विद्युत व्यवस्था की समीक्षा की।

देवघर निर्वाचन वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश
देवघर के कल्याणपुर स्थित निर्वाचन वेयर हाउस का निरीक्षण करते जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया।

देवघर के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने सोमवार को कल्याणपुर स्थित निर्वाचन वेयर हाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

देवघर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने सोमवार को कल्याणपुर स्थित निर्वाचन वेयर हाउस का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा और व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मानकों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, वीवीपीएटी हॉल तथा बीयू हॉल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से वेयर हाउस में उपलब्ध सुविधाओं और सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी ली तथा सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने वेयर हाउस के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगाए गए सील का अवलोकन किया। साथ ही परिसर में तैनात सुरक्षा बलों की ड्यूटी व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने परिसर एवं कमरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच करने और उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष जोर दिया गया। उपायुक्त ने वेयर हाउस में स्थापित अग्निशमन यंत्रों और फायर बॉक्स मशीनों की नियमित जांच, रखरखाव तथा साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाना आवश्यक है। अधिकारियों को सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाओं की समय-समय पर समीक्षा करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: नगर थाना पुलिस ने किया लूटकांड का सफल उद्भेदन, तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार

निरीक्षण के दौरान सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, उप-निर्वाचन पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मी भी उपस्थित रहे। इस निरीक्षण का उद्देश्य आगामी निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखना है।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: मेयर 19 जुलाई को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से करेंगे मुलाकात

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम
हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, झारसुगुड़ा स्टेशन से मिले दो लापता बच्चे
भूमि मामलों में गड़बड़ी पर सख्त हुए डीसी, जांच के बाद ही होगी स्वीकृति
बारिश से बचाव के लिए ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों को हजारीबाग यूथ विंग ने रेनकोट रूपी सुरक्षा का दिया सौगात  
हजारीबाग में पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला
NEET और भर्ती मुद्दों पर छात्रों की आवाज दबाना गलत: देवेंद्र नाथ महतो
झारखंडधाम में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने को बनी प्रबंधन समिति
NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन
14वीं JPSC PT विवाद पर 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव
22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान