भाजपा प्रदेश कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर नि:शुल्क नेत्र शिविर, 60 लोगों की जांच

संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

भाजपा प्रदेश कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर नि:शुल्क नेत्र शिविर, 60 लोगों की जांच
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह

रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने उनकी प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, शिक्षाविद् एवं 'एक देश, एक संविधान' के उद्घोषक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जन्म-जयंती के अवसर पर संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह द्वारा उनकी प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस दौरान नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान ASG नेत्र अस्पताल के चिकित्सक डॉ रियाज एवं उनकी टीम के अभिषेक कुमार व रूपेश कुमार के द्वारा 60 लोगों की जांच की गई।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर नि:शुल्क नेत्र शिविर, 60 लोगों की जांच
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर आयोजित रक्त दान शिविर

मौके पर संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि देश के निर्माण में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अप्रतिम योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उनका कर्तत्व और सेवा भाव सिर्फ इतिहास नहीं है, बल्कि उनका कर्तत्व एक जीवन की दृष्टि है। एक भारत-श्रेष्ठ भारत ही वह दृष्टि है, जिसके लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनके द्वारा बोया गया बीज, भारतीय जनसंघ, आज विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा के रूप में विशाल वटवृक्ष बनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनके संकल्पों एवं सपनों के  भारत का निर्माण कर रहा है।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, हेमंत दास, परमा सिंह, सीमा सिंह, रमेश सिंह, राहुल अवस्थी, संजय चौधरी, अनिल सिंह सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: हूल दिवस पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि, कहा- क्रांति की आग कभी नहीं बुझती

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

पलामू CSP लूटकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, 2022 की चर्चित वारदात में पुलिस को मिली बड़ी सफलता पलामू CSP लूटकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, 2022 की चर्चित वारदात में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
देवघर निर्वाचन वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश
भारत सरकार ने झारखंड को रिम्स-02 निर्माण के लिए 33 अरब रुपये का तोहफा दिया: जे.पी. पांडेय
मोहनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, हत्या और सीएसपी लूटकांड का खुलासा
JPSC 14वीं सिविल सेवा पीटी रिजल्ट रद्द कर CBI जांच की मांग, प्रतुल शाहदेव का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला
भाजपा प्रदेश कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर नि:शुल्क नेत्र शिविर, 60 लोगों की जांच
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर पीएम मोदी का नमन, बोले- विकसित भारत की राह को आलोकित कर रहे उनके आदर्श
प्रिंस खान गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन: मुठभेड़ में शिवराज उर्फ शिवा के पैर में लगी गोली
खेलगांव शूटिंग रेंज की बदहाल व्यवस्था पर भड़के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अधिकारियों को लगाई फटकार
नफरत फैलाने वालों के खिलाफ आजीवन वैचारिक लड़ाई लड़ता रहूंगा: सुभाष प्रसाद यादव
जमुआ में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, ग्रामीणों को 15100 हेल्पलाइन और नशा उन्मूलन कानून की जानकारी
रोजमार्टा कंपनी पर सरकार मेहरबान क्यों? बाबूलाल मरांडी ने परिवहन विभाग में करोड़ों के भुगतान पर उठाए सवाल