शहीद जवानों के बच्चों का भविष्य संवारेगी हेमंत सरकार, रांची में खुलेगा हाईटेक ‘दिशोम गुरू शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय’

शहीद जवानों के बच्चों का भविष्य संवारेगी हेमंत सरकार, रांची में खुलेगा हाईटेक ‘दिशोम गुरू शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय’
CM हेमंत सोरेन। फाइल फोटो

रांची में शहीद जवानों के बच्चों के लिए 22 करोड़ रुपये की लागत से आवासीय विद्यालय बनाया जाएगा, जहां पढ़ाई, रहने और खाने की सुविधा मुफ्त मिलेगी।

राँची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद पुलिस कर्मियों और जवानों के बच्चों के लिए एक बड़ा फैसला किया है। रांची के टेंडरग्राम स्थित झारखंड जगुआर कैंप परिसर में दिशोम गुरू शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय की स्थापना को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई है।

विभागीय मंत्री के रूप में मुख्यमंत्री की ओर से 22 करोड़ रुपये की इस योजना को हरी झंडी मिलने के बाद स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने प्रस्ताव योजना प्राधिकृत समिति को भेज दिया है। समिति की मंजूरी के बाद इसे कैबिनेट के सामने रखा जाएगा।

यह विद्यालय कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों की तर्ज पर समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत चलाया जाएगा। यहां कक्षा एक से बारहवीं तक पढ़ाई होगी। कक्षा एक से पांच तक के बच्चों के लिए आवासीय सुविधा नहीं होगी, जबकि कक्षा छह से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को छात्रावास में रहने की सुविधा मिलेगी। यह विद्यालय स्टेट ऑफ आर्ट सुविधाओं से लैस होगा।

देश में गिने-चुने राज्यों में ही शहीद जवानों के बच्चों के लिए ऐसे विशेष विद्यालय हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण किया था और विभाग को जल्द विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़ें: कुलपति डॉ राजीव मनोहर के आदेश पर अधिसूचना जारी, डीएसपीयू में बढ़ी नामांकन तिथि

शिक्षकों और कर्मियों के लिए भी बनेंगे आवास

छह एकड़ जमीन पर बनने वाले इस विद्यालय में शिक्षकों के लिए आठ टू-बीएचके और कर्मियों के लिए 12 वन-बीएचके आवास बनाए जाएंगे। प्राचार्य के लिए अलग आवास होगा। छात्र और छात्राओं के लिए तीन मंजिला अलग-अलग छात्रावास बनेंगे।

यह भी पढ़ें: सत्ता के लिए कांग्रेस ने राजद और माले के सामने किया सरेंडर

कौशल विकास पर भी रहेगा जोर

केवल किताबी शिक्षा नहीं, बल्कि बच्चों के व्यावहारिक और कौशल विकास पर भी ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए परिसर में स्किल लैब भी स्थापित की जाएगी।

विद्यालय में मिलेंगी ये सुविधाएं

  • छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग कैंटीन
  • मल्टीपर्पस हॉल और खेल मैदान
  • लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, साइंस एवं मैथ लैब
  • सिक रूम, एक्टिविटी रूम, स्टाफ रूम और कॉमन रूम की भी होगी व्यवस्था
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Dhanbad News: पुलिस को बड़ी कामयाबी, हाईटेक बाइक चोर गिरोह के 5 अपराधी गिरफ्तार Dhanbad News: पुलिस को बड़ी कामयाबी, हाईटेक बाइक चोर गिरोह के 5 अपराधी गिरफ्तार
Hazaribagh News: मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, आपसी भाईचारे और सौहार्द पर जोर
Hazaribagh News: विश्व योग दिवस पर विभावि जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा सामुदायिक जागरण कार्यक्रम आयोजित 
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती की कमान, अनफिट और ओवरलोडेड वाहनों पर चलेगा सघन विधिक अभियान
Giridih News: मुहर्रम पर शांति समिति की बैठक, उपायुक्त ने दिए कड़े विधिक निर्देश
NEET मामले पर जेएमएम के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, केवल राजनीति कर रही सरकार
26 जुलाई से सजेगा डूरंड कप का मंच, खेल सचिव मुकेश कुमार की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर हुई उच्च स्तरीय बैठक
Koderma News: निदेशक साजन खान का बड़ा दावा, आई.टी.आई कोर्स के बाद मिलेगी शत-प्रतिशत जॉब गारंटी
koderma News: मरचोई मोड़ हाट बाजार में गिरा हाई वोल्टेज चालू तार, मची भारी भगदड़
Koderma News: मुहर्रम को लेकर थाना परिसर में संपन्न हुई शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक
koderma News: आस्था का सैलाब, बदाल में सैकड़ों महिलाओं और कन्याओं ने निकाली विधिक कलश यात्रा
koderma News: परसाबाद में कार और बाइक की भीषण टक्कर, यज्ञ कराने जा रहे पंडित गंभीर रूप से घायल