koderma News: परसाबाद में कार और बाइक की भीषण टक्कर, यज्ञ कराने जा रहे पंडित गंभीर रूप से घायल

विपरीत दिशा से आ रही बलेनो कार ने मारी टक्कर

koderma News: परसाबाद में कार और बाइक की भीषण टक्कर, यज्ञ कराने जा रहे पंडित गंभीर रूप से घायल
(सड़क हादसे में युवक घायल)

जयनगर थाना क्षेत्र के परसाबाद में स्वास्थ्य उपकेंद्र के पास बलेनो कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में मरकच्चो निवासी चंदन पांडे (26) गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना उपकेंद्र के समीप होने के बावजूद समय पर चिकित्सा न मिलने के कारण ग्रामीणों ने स्थानीय स्तर पर एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें सदर अस्पताल कोडरमा भेजा।

जयनगर: थाना क्षेत्र  के परसाबाद बरकट्ठा रोड के बीच परसाबाद स्थित स्वास्थ्य उप केन्द्र के समीप एक कार एवं बाइक का आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सुबह करीब 6 बजे की है। घायल बाइक सवार युवक की पहचान घायल युवक की पहचान मरकच्चो थाना क्षेत्र के धोबियाडीह ,खेसमी निवासी 26 वर्षीय चंदन पांडे पिता बालगोविंद पाण्डेय के रूप में हुई है। 

बताया जा रहा है कि चन्दन पाण्डेय अपने घर से बाइक पर सवार होकर बरकट्ठा एकादशी उद्यापन यज्ञ कराने जा रहा था।इसी बीच पिपरीत दिशा से आ रहे बेलोनो कार ने सामने से टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना स्थल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास होने के बावजूद घायल युवक को तुरंत चिकित्सा सहायता नहीं मिल सकी। चंदन पांडे सड़क के किनारे काफी देर तक दर्द से कराहते रहे। 

इसी दौरान आसपास से गुजरने वाले कुछ लोग भी स्थिति को समझ नहीं पाए। काफी समय बाद मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों और ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ी, इसके बाद मदद का सिलसिला शुरू हुआ। लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन उनके पहुंचने में भी देरी हुआ। आखिरकार स्थानीय लोगों और ग्रामीणों की पहल पर एंबुलेंस की व्यवस्था कर घायल युवक को सदर अस्पताल कोडरमा भेजा गया। जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टर के अनुसार हादसे में युवक के दाहिने पैर में गंभीर चोट आई है। इधर घटना के बाद ग्रामीणों ने स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Giridih News: मुहर्रम पर शांति समिति की बैठक, उपायुक्त ने दिए कड़े विधिक निर्देश Giridih News: मुहर्रम पर शांति समिति की बैठक, उपायुक्त ने दिए कड़े विधिक निर्देश
NEET मामले पर जेएमएम के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, केवल राजनीति कर रही सरकार
26 जुलाई से सजेगा डूरंड कप का मंच, खेल सचिव मुकेश कुमार की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर हुई उच्च स्तरीय बैठक
Koderma News: निदेशक साजन खान का बड़ा दावा, आई.टी.आई कोर्स के बाद मिलेगी शत-प्रतिशत जॉब गारंटी
koderma News: मरचोई मोड़ हाट बाजार में गिरा हाई वोल्टेज चालू तार, मची भारी भगदड़
Koderma News: मुहर्रम को लेकर थाना परिसर में संपन्न हुई शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक
koderma News: आस्था का सैलाब, बदाल में सैकड़ों महिलाओं और कन्याओं ने निकाली विधिक कलश यात्रा
koderma News: परसाबाद में कार और बाइक की भीषण टक्कर, यज्ञ कराने जा रहे पंडित गंभीर रूप से घायल
Ranchi News: डीएसपीएमयू में ग्रीष्मावकाश के बाद कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने की समीक्षा बैठक
Koderma News: मंजुला शर्मा मेमोरियल अकादमी में भव्य सामान्य अभिभावक बैठक संपन्न
Koderma News: बाबा महेश्वर नाथ धाम की पावन भूमि पर मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
Ranchi News: एसबीयू में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और विश्व संगीत दिवस का भव्य आयोजन