Ranchi News: डीएसपीएमयू में ग्रीष्मावकाश के बाद कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने की समीक्षा बैठक
मेधा सूची के आधार पर संचालित होगी नामांकन प्रक्रिया
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में ग्रीष्मावकाश के बाद पहले कार्यदिवस पर कुलपति डॉ. राजीव मनोहर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में पारदर्शी मेधा सूची के आधार पर नए नामांकन लेने, जुलाई-अगस्त में सेमेस्टर परीक्षाएं कराने और वर्ष 2026 के अंत तक दीक्षांत समारोह आयोजित करने का विधिक निर्णय लिया गया।
रांची: सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के गांधी सभागार में सभी संकायों के डीन, विभागाध्यक्षों और समन्वयकों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। आज की यह बैठक विश्वविद्यालय में ग्रीष्मावकाश समाप्त होने के उपरांत पहले कार्यदिवस पर आयोजित की गई।
इसका उद्वेश्य पूर्व के कार्यों की समीक्षा और आनेवाले अकादमिक और प्रशासनिक कार्यप्रणाली के लिए संवाद और विमर्श करना था। कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए शुरुआत में ही पूर्व में सूचीबद्ध कार्यों के संबंध में संकायों के डीन, विभागाध्यक्षों और समन्वयकों से पूर्ण जानकारी प्राप्त की।


कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने अपनी समीक्षा बैठक के तहत इस बाबत चर्चा की कि विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए बैकलॉग परीक्षाओं के संबंध में भी सकारात्मक निर्णय लेते हुए गत दिनों संपन्न सेमेस्टर पांच और वर्तमान में संचालित की जा रही सेमेस्टर 3 की परीक्षाओं में उन विद्यार्थियों को शामिल होने की अनुमति प्रदान की है, जो सामान्य सत्र में पीछे रह गए थे।
इस बैठक में सभी संकायों के डीन, डीएसडब्ल्यू डॉ सर्वोत्तम कुमार, कुलसचिव डॉ धनंजय वासुदेव द्विवेदी, परीक्षा नियंत्रक डॉ शुचि संतोष बरवार, वित्त पदाधिकारी डॉ अनीता मेहता, सभी विभागाध्यक्ष, निदेशक और समन्वयक मौजूद थे। यह जानकारी पीआरओ डॉ राजेश कुमार सिंह ने दी।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


