दुमका की शानदार जीत: बोकारो को 33-16 से हराकर बास्केटबॉल चैंपियनशिप पर जमाया कब्जा

युवा बास्केटबॉल खिलाड़ियों ने दिखाया अपना बेहतरीन हुनर

दुमका की शानदार जीत: बोकारो को 33-16 से हराकर बास्केटबॉल चैंपियनशिप पर जमाया कब्जा
(विजेता दुमका बास्केटबॉल टीम)

पाकुड़ के सेंट जोसेफ स्कूल में आयोजित 26वीं सब-जूनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में दुमका की टीम ने बोकारो को 33-16 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। 4 जून से शुरू हुए इस चार दिवसीय राज्य स्तरीय टूर्नामेंट का समापन रविवार को भव्य पुरस्कार वितरण के साथ हुआ।

दुमका: पाकुड़ में आयोजित 26वीं सब-जूनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप में दुमका की टीम ने फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले मे दुमका ने बोकारो को हरा कर यह उपलब्धि हासिल की है। सेंट जोसेफ स्कूल में चल रहे इस टूर्नामेंट में राज्य भर से कई टीमें हिस्सा ली है।

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से कई प्रतिभाशाली टीमें और युवा बास्केटबॉल खिलाड़ीयों ने हिस्सा लिया था।एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस भव्य आयोजन का मुख्य उद्देश्य राज्य के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के बच्चों में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है।

यह आयोजन 4 जुन से प्रारम्भ हुआ था तथा रविवार को दुमका की 33-16 के साथ शानदार जीत के साथ इसका भव्य समापन हो गया। दुमका बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष डॉक्टर तुषार ज्योति, सचिव दाउद अली कोषाध्यक्ष अमित कुमार, कोच अमर कुमार सहित बास्केटबॉल के सभी खिलाड़ी मौजूद रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

पांकी जमीन विवाद: विधायक के आरोपों पर दामोदर मिश्रा का पलटवार, बोले- यह राजनीतिक स्टंट पांकी जमीन विवाद: विधायक के आरोपों पर दामोदर मिश्रा का पलटवार, बोले- यह राजनीतिक स्टंट
राशन कार्ड और मुफ्त चावल पर सदन में बहस, मंत्री बोले- सभी पात्रों को मिलेगा लाभ
डिमना लेक में नहाने के दौरान युवक डूबा, घंटों चले रेस्क्यू के बाद भी नहीं मिला सुराग
Virat Kohli-Gautam Gambhir विवाद पर कोटक का बड़ा बयान, बोले- दोनों लगातार करते हैं बातचीत
Gold Price Today: सर्राफा बाजार में सोना हुआ सस्ता, चांदी के भाव स्थिर
PM Modi आज करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मध्य प्रदेश के 13 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन
FIFA World Cup 2026: हार के बाद जूड बेलिंघम का भावुक संदेश, बोले- एकजुट रहेंगे तो जीतेंगे
जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, एसओजी के तीन जवान घायल
छत्तीसगढ़ के बालोद, चांपा एवं सरोना रेलवे स्टेशन का आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शुभारंभ
Dhanbad News: चौदह नम्बर हाजिरी के समीप जनता मजदूर संघ का कार्यक्रम, सिद्धार्थ गौतम ने किया संबोधित
Giridih News: सर्राफा संघ का वार्षिक सम्मेलन रेडक्रॉस भवन में संपन्न, अध्यक्ष राहुल बर्मन हुए सम्मानित
'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान