15 अगस्त तक करें 'मेरा युवा भारत' पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, युवाओं को मिलेगा सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ

15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा कर सकते हैं ऑनलाइन पंजीकरण

15 अगस्त तक करें 'मेरा युवा भारत' पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, युवाओं को मिलेगा सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ
'मेरा युवा भारत' अभियान के तहत युवाओं से 15 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण कराने की अपील करता जिला प्रशासन।

साहिबगंज जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए केंद्र सरकार ने 'मेरा युवा भारत' पोर्टल पर विशेष पंजीकरण अभियान शुरू किया है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के इस अभियान के तहत 15 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

साहिबगंज। युवाओं को सरकारी योजनाओं, रोजगार और कौशल विकास से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार ने "मेरा युवा भारत" पोर्टल पर विशेष पंजीकरण अभियान शुरू किया है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के सभी युवा 15 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
   

मेरा युवा भारत पोर्टल का उद्देश्य युवाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, स्वयंसेवी गतिविधियों, कौशल विकास कार्यक्रमों, खेल और नेतृत्व विकास के अवसरों से सीधे जोड़ना है। पंजीकरण के बाद युवाओं को एक ही मंच पर सभी सरकारी अवसरों की जानकारी मिलेगी।

 मेरा युवा भारत साहिबगंज के जिला कार्यक्रम लेखा सहायक पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद युवाओं को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर समय-समय पर सरकारी योजनाएं और रोजगार के अवसर, कौशल विकास और स्वयं सेवा के कार्यक्रम, खेल गतिविधियां और नेतृत्व विकास प्रश्निक्षण, सामुदायिक सेवा और राष्ट्र निर्माण से संबंधित पहल जैसी जानकारी और अपडेट मिलते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि यह मंच युवाओं को न सिर्फ योजनाओं का लाभ देगा, बल्कि उन्हें देश निर्माण में सीधे भागीदारी का अवसर भी प्रदान करेगा। जिला प्रशासन ने सभी पात्र युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा 15 अगस्त 2026 के भीतर http://mybharat.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण अवश्य कराएं।

यह भी पढ़ें: 4 साल बाद भी शुरू नहीं हुआ साहिबगंज रेलवे आरओबी, लोगों में बढ़ी नाराजगी

पंजीकरण के दौरान "यूथ टाइप" वाले कॉलम में "मेरा युवा भारत" का चयन करना अनिवार्य है। तभी आप मंत्रालय द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ ले पाएंगे। जिला प्रशासन ने कहा कि साहिबगंज जिले के अधिक से अधिक युवाओं को इस अभियान से जोड़ना लक्ष्य है, ताकि जिले के युवा आत्मनिर्भर बनें और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

यह भी पढ़ें: 1921 में बनी 33,750 गैलन की रेलवे टंकी बनी बरहरवा की पहचान, हेरिटेज घोषित करने की मांग

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में भू-अर्जन मामलों की हुई समीक्षा
BIT सिंदरी बनेगा यूनिटरी यूनिवर्सिटी, सीएम हेमन्त सोरेन ने दी हरी झंडी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विद्युत व्यवस्था की हुई समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश
Deoghar News: शिल्पग्राम में SDM की अध्यक्षता में SIR वॉलंटियर्स की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई DMFT न्यास परिषद की बैठक
Sahebganj News: शेरशाहवादी समुदाय के जाति प्रमाण पत्र के लिए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने की बड़ी पहल
Sahebganj News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ऐतिहासिक 'लाल कोठी' की जमीन पर कब्जा जमाने वालों को नोटिस
Sahebganj News: पेयजल सचिव अबू इमरान ने राजमहल के पूर्वी नारायणपुर में जल जीवन मिशन का किया निरीक्षण
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप शराब लदी बोलेरो जब्त
Giridih News: जिले में 94.99% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा, शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश