Sahebganj News: शेरशाहवादी समुदाय के जाति प्रमाण पत्र के लिए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने की बड़ी पहल
गांव-गांव जाकर जांच रिपोर्ट तैयार करने की मांग
पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने पाकुड़ उपायुक्त को पत्र लिखकर साहिबगंज की तर्ज पर पाकुड़ में भी जांच समिति गठित करने की मांग की है। इससे बरहरवा और पाकुड़ क्षेत्र के शेरशाहवादी समुदाय के लोगों को जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने में आ रही समस्याओं का समाधान हो सकेगा।
बरहरवा: शेरशाहवादी समुदाय के लोगों को जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक आलमगीर आलम ने पहल की है। उन्होंने पाकुड़ के उपायुक्त को पत्र लिखकर साहिबगंज की तर्ज पर पाकुड़ जिले में भी जांच समिति गठित करने की मांग की है।
पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने पत्र में बताया कि साहिबगंज जिले में उपायुक्त के निर्देश पर एक समिति बनाई गई है। यह समिति बरहरवा, राजमहल और उधवा के विभिन्न पंचायतों में जाकर शेरशाहवादी समुदाय के लोगों के जाति प्रमाण पत्र से संबंधित तथ्यों की जांच कर रही है।


पूर्व मंत्री ने कहा कि अगर पाकुड़ में भी समिति बनाकर जांच रिपोर्ट तैयार की जाती है और उसे राज्य सरकार को भेजा जाता है, तो साहिबगंज और पाकुड़ दोनों जिलों से रिपोर्ट मिलने के बाद राज्य सरकार इस दिशा में आवश्यक आदेश निर्गत करेगी। इससे यहां के शेरशाहवादी समुदाय के लोगों को प्रमाण पत्र निर्गत करने में सुविधा होगी।
उन्होंने उपायुक्त से आग्रह किया है कि पाकुड़ में भी जल्द समिति का गठन कर जांच प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि शेरशाहवादी समुदाय के लोगों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो सके।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts

Latest News

