गिरिडीह में अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4000 किलो जावा महुआ और 300 लीटर शराब जब्त

उत्पाद विभाग और मुफस्सिल थाना की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

गिरिडीह में अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4000 किलो जावा महुआ और 300 लीटर शराब जब्त
बराहमोरिया गांव में छापेमारी के दौरान बरामद जावा महुआ और अवैध महुआ चुलाई शराब की जांच करती संयुक्त टीम

गिरिडीह जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग और मुफस्सिल थाना की संयुक्त टीम ने बराहमोरिया गांव में बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान लगभग 4000 किलोग्राम जावा महुआ और 300 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद की गई।

गिरिडीह: उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब निर्माण एवं कारोबार के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उत्पाद अधीक्षक शिव कुमार साहू के नेतृत्व में उत्पाद विभाग एवं मुफस्सिल थाना की संयुक्त टीम द्वारा सोमवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बराहमोरिया गांव में अवैध महुआ चुलाई शराब के विरुद्ध व्यापक छापामारी अभियान चलाया गया।

ज्ञात हो कि उक्त क्षेत्र में इससे पूर्व 24 जून 2026 को भी छापामारी की गई थी। उसी अभियान की अनुवर्ती कार्रवाई (फॉलो-अप एक्शन) के तहत पुनः सघन तलाशी अभियान चलाते हुए अवैध शराब कारोबारियों के घरों एवं संदिग्ध स्थलों की जांच की गई। छापामारी के दौरान बड़ी मात्रा में शराब निर्माण के लिए संग्रहित लगभग 4000 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। वहीं, आपूर्ति के लिए तैयार लगभग 300 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब भी बरामद कर जब्त की गई।

संयुक्त छापामारी दल के पहुंचने की सूचना मिलते ही अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोग मौके से फरार हो गए। फरार आरोपितों के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग दर्ज कर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गिरिडीह जिले में अवैध शराब निर्माण, भंडारण एवं तस्करी के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के कारोबार को पूर्णतः समाप्त करने के लिए नियमित रूप से छापामारी अभियान संचालित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: सुनील खंडेलवाल का बड़ा आरटीआई अभियान, झारखंड के सभी सरकारी विभागों में पारदर्शिता की विस्तृत रिपोर्ट मांगी

जब्त सामग्री:

यह भी पढ़ें: गिरिडीह प्रधान डाकघर में स्पीड पोस्ट सेल्फ बुकिंग कियोस्क की सुविधा तत्काल शुरू हो: सुनील कुमार खंडेलवाल 

  • लगभग 4000 किलोग्राम जावा महुआ
  • लगभग 300 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब

इस संयुक्त छापामारी अभियान का नेतृत्व उत्पाद अवर निरीक्षक महेंद्र देवगम एवं पुलिस अवर निरीक्षक गौतम कुमार ने किया। अभियान में पुलिस सहायक अवर निरीक्षक लक्ष्मण महतो, पुलिस सहायक अवर निरीक्षक राधेश्याम झा, पुलिस बल एवं गृह रक्षक बल के जवान सक्रिय रूप से शामिल रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

यातायात नियम तोड़ने वाले हो जाएं सावधान, अब ऑनलाइन कट रहा है चालान यातायात नियम तोड़ने वाले हो जाएं सावधान, अब ऑनलाइन कट रहा है चालान
दो जिंदा सांप निगल गया शख्स, तीसरे को मारकर अस्पताल पहुंचा; डॉक्टर भी रह गए हैरान
एनजीटी नियमों की उड़ाई जा रहीं धज्जियां: पाकुड़िया-काजलादाहा सीमा पर बेलगाम बालू माफिया का अवैध कारोबार
सीएम एक्सीलेंस गर्ल्स स्कूल में 100 फलदार पौधों का वितरण, हरित रांची का लिया संकल्प
हिमांशु हत्याकांड की सीबीआई जांच हो, पुलिस की भूमिका भी कटघरे में: आदित्य साहू
श्रावणी मेला 2026: बिहार-झारखंड के अधिकारियों की बड़ी बैठक, VIP दर्शन पर पूर्ण रोक
रांची के निजी अस्पताल में युवक की मौत पर बवाल, 22 लाख के बिल ने बढ़ाया विवाद, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश
सुशी माइंस में कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का बड़ा एक्शन, चार बाइक जब्त, तस्करों में हड़कंप
खटिया पर बैठकर ग्रामीणों से संवाद, उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया SIR-2026 अभियान का निरीक्षण
आंगनवाड़ी कर्मियों को स्थायी कर्मचारी घोषित कर कानूनी अधिकार प्रदान करे झारखंड सरकार: जे.पी. पांडेय
शिक्षा, अनुशासन और उत्कृष्टता का उत्सव: डीपीएस रांची ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
गिरिडीह प्रधान डाकघर में स्पीड पोस्ट सेल्फ बुकिंग कियोस्क की सुविधा तत्काल शुरू हो: सुनील कुमार खंडेलवाल