Giridih News: उपायुक्त, एसपी और सिविल सर्जन ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक

29 और 30 जून को होगा डोर-टू-डोर कवरेज

Giridih News: उपायुक्त, एसपी और सिविल सर्जन ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
(पल्स पोलियो अभियान शुरुआत)

गिरिडीह के बजटों से उपायुक्त रामनिवास यादव और एसपी डॉ. बिमल कुमार द्वारा तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत 4,793 स्वास्थ्य कर्मियों की मदद से जिले के 4.91 लाख से अधिक बच्चों को 'डबल सुरक्षा' देने के लिए माइक्रोप्लान के तहत बूथ और घर-घर जाकर दवा पिलाई जा रही है।

गिरिडीह: जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक, डॉ बिमल कुमार एवं सिविल सर्जन, डॉ बच्चा प्रसाद सिंह ने गिरिडीह प्रखण्ड स्थित बजटों से बच्चों को पल्स पोलियों दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की। जहां बच्चों को पल्स पोलियों की खुराक पिलाई गई। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि पल्स पोलियो के प्रति जागरुकता ही बचाव का पहला कदम है। भारत पोलियो मुक्त देशों में से एक है परन्तु पोलियो मुक्त बने रहने के लिए पोलियो की दो बूंद का उपयोग अवश्य करें। 

आगे उपायुक्त ने कहा कि पल्स पोलियों के सफल क्रियान्वयन को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को उनके दायित्वों से अवगत कराया गया है। साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश दिया गया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को शत-प्रतिशत बच्चों को प्रतिरक्षित करने के लिए माइक्रोप्लान बनाकर स्वास्थ्य विभाग से समन्वय बनाकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस अभियान के दौरान 0 से लेकर 5 वर्ष तक के 4,91,038 बच्चों को पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य रखा गया है। 

उन्होंने कहा कि अभियान के पहले दिन 2403 बूथों पर खुराक दी जाएगी। वहीं 29-30 जून को घर-घर जाकर बच्चों को खुराक दी जाएगी। अभियान में 4793 स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया है। आगे उपायुक्त ने कहा कि पोलियो लाइलाज बीमारी है, जो बच्चों में दिव्यांगता का प्रमुख कारण है। बच्चों को "डबल सुरक्षा" सुनिश्चित करने के लिए दो बूंद जिन्दगी की खुराक हर बार पिलाई जाना जरुरी है। उपायुक्त ने सभी अभिभावकों से आव्हान करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को दो बूंद जिंदगी की खुराक अवश्य पिलाये ताकि कोई भी बच्चा न छूटे।
 
वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आज से पल्स पोलियों कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है, जो 30 जून तक संचालित किया जाएगा। जिसमें आज बूथ पर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। इसके अलावा 29 और 30 जून को स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा घर-घर जाकर 0 से 5 साल के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक दी जाएगी। 

आगे उन्होंने कहा कि पल्स पोलियो कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा पल्स पोलियो से ग्रसित ना हो और इस अभियान से किसी कोई भी बच्चा ना छूटे। उन्होंने सभी जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों को बूथ पर लेकर पहुंचे और पल्स पोलियो की खुराक अवश्य दें ताकि आपका बच्चा भविष्य में पोलियो से ग्रसित न हो। 

यह भी पढ़ें: Giridih News: मुहर्रम को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन, उपायुक्त के नेतृत्व में फ्लैग मार्च

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

सीसीएल और कलाकृति के सहयोग से "स्वच्छता ऑन कैनवास" प्रतियोगिता संपन्न सीसीएल और कलाकृति के सहयोग से "स्वच्छता ऑन कैनवास" प्रतियोगिता संपन्न
Koderma News: सीएच प्लस टू हाई स्कूल में दो दिवसीय एनसीसी बी सर्टिफिकेट परीक्षा संपन्न
Hazaribagh News: पीएम सूर्य घर योजना के तहत बरही का करसो गांव बनेगा मॉडल सोलर विलेज
Palamu News: वरिष्ठ पत्रकार राजीव सिन्हा के पिता राजेंद्र प्रसाद सिन्हा का निधन, क्षेत्र में शोक
Hazaribagh News: पेलावल पुलिस ने नशीली दवाओं के सिंडिकेट का किया भंडाफोड़
Sahebganj News: 'मन की बात' सुन भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाया 'एक पेड़ मां के नाम', संगठनात्मक बैठक आयोजित
Koderma News: झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक स्थानीय रेस्टोरेंट में संपन्न
Giridih News: श्री कबीर ज्ञान मंदिर में कबीर ज्ञान महायज्ञ का भव्य शुभारंभ
Giridih News: उपायुक्त, एसपी और सिविल सर्जन ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
Deoghar News: अनुमंडलीय अस्पताल से तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ
Sahebganj News: झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक की जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक संपन्न
Sahebganj News: 28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 2.64 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी 'दो बूंद ज़िंदगी की'