Sahebganj News: 'मन की बात' सुन भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाया 'एक पेड़ मां के नाम', संगठनात्मक बैठक आयोजित

प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने की कार्यक्रमों की समीक्षा

Sahebganj News: 'मन की बात' सुन भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाया 'एक पेड़ मां के नाम', संगठनात्मक बैठक आयोजित

साहिबगंज ग्रामीण मंडल में मंडल अध्यक्ष अनुराग राहुल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' के 135वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम के पश्चात पूर्व विधायक अनंत ओझा व प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत वृहद पौधारोपण संपन्न हुआ।

साहिबगंज: भारतीय जनता पार्टी, साहिबगंज ग्रामीण मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष अनुराग राहुल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 135वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम के दौरान शक्ति केंद्र गंगाप्रसादपुरा मध्य-41 पर पूर्व जिला मंत्री मनोज कुमार यादव के आवास पर संगठनात्मक बैठक भी आयोजित की गई।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, राजमहल विधानसभा के पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा, भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम यादव एवं जिला प्रभारी अमृत पांडेय सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत प्रधानमंत्री के आह्वान पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत साहिबगंज ग्रामीण मंडल क्षेत्र में पौधारोपण किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रखंड उपाध्यक्ष अमरनाथ चौधरी, पवन यादव, निशा देवी, महामंत्री ओम प्रकाश पांडेय, महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष सुनीता देवी, प्रखंड मंत्री किरण देवी, शक्ति केंद्र संयोजक कुंदन कुमार, पूर्व जिला मंत्री मनोज यादव, मनीष कुमार, एससी मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष यशवंत, पूर्व कोषाध्यक्ष गोपाल साह, अरविंद गुप्ता, पिंटू कुमार, सुनील कुमार यादव, मुरारी कुमार, पंकज कुमार चौधरी, कन्हाई मंडल, रॉबिन रिख्यासन, सियाराम मंडल, विनोद कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

सीसीएल और कलाकृति के सहयोग से "स्वच्छता ऑन कैनवास" प्रतियोगिता संपन्न सीसीएल और कलाकृति के सहयोग से "स्वच्छता ऑन कैनवास" प्रतियोगिता संपन्न
Koderma News: सीएच प्लस टू हाई स्कूल में दो दिवसीय एनसीसी बी सर्टिफिकेट परीक्षा संपन्न
Hazaribagh News: पीएम सूर्य घर योजना के तहत बरही का करसो गांव बनेगा मॉडल सोलर विलेज
Palamu News: वरिष्ठ पत्रकार राजीव सिन्हा के पिता राजेंद्र प्रसाद सिन्हा का निधन, क्षेत्र में शोक
Hazaribagh News: पेलावल पुलिस ने नशीली दवाओं के सिंडिकेट का किया भंडाफोड़
Sahebganj News: 'मन की बात' सुन भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाया 'एक पेड़ मां के नाम', संगठनात्मक बैठक आयोजित
Koderma News: झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक स्थानीय रेस्टोरेंट में संपन्न
Giridih News: श्री कबीर ज्ञान मंदिर में कबीर ज्ञान महायज्ञ का भव्य शुभारंभ
Giridih News: उपायुक्त, एसपी और सिविल सर्जन ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
Deoghar News: अनुमंडलीय अस्पताल से तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ
Sahebganj News: झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक की जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक संपन्न
Sahebganj News: 28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 2.64 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी 'दो बूंद ज़िंदगी की'