Koderma News: झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक स्थानीय रेस्टोरेंट में संपन्न
जिला महासचिव अनिल सिंह ने किया बैठक का संचालन
कोडरमा में झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक अध्यक्ष कुमार रमेशम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पत्रकारों के स्वास्थ्य बीमा, पेंशन योजना और आजीवन सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए जिले के सभी छह प्रखंडों में सांगठनिक विस्तार के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई।
कोडरमा: झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की कोडरमा जिला इकाई की बैठक स्थानीय फैमिली रेस्टोरेंट में जिला अध्यक्ष कुमार रमेशम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिला महासचिव अनिल सिंह ने किया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, सदस्यों के बीच एकता बनाए रखने तथा प्रखंड स्तर तक संगठन के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि "संगठन ही सर्वोपरि है" और सभी सदस्यों को सकारात्मक सोच के साथ संगठन हित में कार्य करना चाहिए।



बैठक में रवि छाबड़ा, विजय वर्णवाल, अमित कुमार, राहुल सिंह, उपेंद्र पासवान, अरविंद कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार, सतीश कुमार, रंजन सिंह, आशीष डे, मनीष वर्णवाल, विनोद कुमार वर्णवाल, रितेश कुमार सिंह, मुकेश कुमार गोस्वामी, महेश भारती, सचिन कुमार, रतन कुमार साहू, जयकांत मोदी, प्रवीण कुमार, प्रेम भारती, चंदन कुमार, विनोद यादव, महादेव कुमार, विनय कुमार दास, नितिन मिश्रा, गौतम करण, सत्येंद्र कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के अंत में जिला अध्यक्ष कुमार रमेशम ने सभी उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


