Koderma News: सीएच प्लस टू हाई स्कूल में दो दिवसीय एनसीसी बी सर्टिफिकेट परीक्षा संपन्न
लेफ्टिनेंट संतोष और लेफ्टिनेंट राधिका कुमारी रहे उपस्थित
कोडरमा के सीएच प्लस टू हाई स्कूल में 45 झारखंड बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में दो दिवसीय 'बी' सर्टिफिकेट परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कमांडिंग ऑफिसर विजय कुमार (सेना मेडल) के मार्गदर्शन में आयोजित इस परीक्षा में कैडेटों के ड्रिल, फायरिंग और सैन्य कौशल का निष्पक्ष मूल्यांकन किया गया।
कोडरमा: एनसीसी ग्रुप मुख्यालय हजारीबाग के अंतर्गत 45 झारखंड बटालियन एनसीसी, कमांडिंग ऑफिसर विजय कुमार सेना मेंडल के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में दिनांक 27 एवं 28 जून 2026 को एनसीसी बी सर्टिफिकेट परीक्षा का आयोजन सीएच प्लस टू हाई स्कूल मे किया जा रहा है।
दिनांक 27 जून 2026 को "बी" सर्टिफिकेट कैडेटों की प्रायोगिक परीक्षा 28 6 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई, जिसके अंतर्गत ड्रिल, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट, टेंट पिचिंग तथा फायरिंग सहित विभिन्न सैन्य विषयों की परीक्षा ली गई। बी सर्टिफिकेट परीक्षा में जिले के विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स शामिल हुए परीक्षा का संचालन निर्धारित समय एवं अनुशासित वातावरण में किया गया।


उन्होंने कहा कि एनसीसी का उद्देश्य केवल प्रमाणपत्र प्राप्त करना नहीं, बल्कि युवाओं में चरित्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, राष्ट्रीय एकता एवं सेवा भावना का विकास करना है। यही गुण भविष्य में उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक और सफल अधिकारी बनने में सहायता प्रदान करते हैं।
परीक्षा केंद्र पर व्यवस्थाओं का संचालन जी. के चौधरी द्वारा किया गया। उन्होंने परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया, जिससे कैडेटों को परीक्षा देने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा। परीक्षा के सफल आयोजन में 45 झारखंड बटालियन के सूबेदार मेजर, चंपा मुरमू, अजीत कुमार तथा एनसीओ सुधीर मिश्रा सहित अन्य सैन्य कर्मियों ने विभिन्न प्रायोगिक परीक्षाओं के संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
अंत में अधिकारियों ने कैडेटों को परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा एनसीसी के आदर्शों को जीवन में आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि एनसीसी प्रमाणपत्र भविष्य की सफलता का एक महत्वपूर्ण आधार है, जो युवाओं के लिए अनेक अवसरों के द्वार खोलता है।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


