Dumka News: विश्व रक्तदाता दिवस पर भव्य शिविर, 14 प्रबुद्ध नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

ब्लड सेंटर के तकनीशियनों ने निभाई बेहद अहम भूमिका

Dumka News: विश्व रक्तदाता दिवस पर भव्य शिविर, 14 प्रबुद्ध नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
(रेड क्रॉस रक्तदान शिविर)

दुमका के स्थानीय ब्लड सेंटर में विश्व रक्तदाता दिवस पर मानव सूचना संग्रह सह प्रसार केन्द्र और भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 14 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया, जिन्हें फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

दुमका: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को मानव सूचना संग्रह सह प्रसार केन्द्र दुमका और भारतीय रेड क्राॅस सोसासइटी दुमका शाखा के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मानव सूचना संग्रह सह प्रसार केन्द्र दुमका के सचिव रवि कान्त सुमन, भारतीय रेड क्राॅस सोसाइटी के चेयरमैन डाॅ.राज कुमार उपाध्याय, सचिव डाॅ.अमरेन्द्र कुमार यादव, मणि केशरी, कुलदीप कुमार मिठ्ठू, निमाय चन्द्र रक्षित, विश्वजीत कुमार साहा, सच्चिदानंद, उमेश कुमार राउत, संतोष कुमार झा, चंदन कुमार गुप्ता, सोना सिंह, अमित कुमार और सुनील कुमार सिंह सहित कुल 14 लोगों ने रक्तदान कर दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित किया। 

शिविर के सफल आयोजन में भारतीय रेड क्राॅस सोसाइटी के उपाध्यक्ष डाॅ.मनोज कुमार घोष, संयुक्त सचिव डाॅ.सिकन्दर कुमार, धमेन्द्र सिंह बिट्टू, गरीब दास मेमोरियल ट्रस्ट के सचिव विवेक भारती, रवि गोराई, मिथलेश यादव, बल्ड सेंटर दुमका के तकनीशियन प्रकाश कुमार दे, काजल सेन आदि ने अहम भूमिका अदा की। 

रक्तदान शिविर में गरीब दास मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से रक्तदाताओं के लिए रिफ्रेशमेंट की अच्छी व्यवस्था की गयी थी। रक्तदान के बाद ब्लड सेंटर फूलो झानो मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल के द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा प्रत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मानव सूचना संग्रह सह प्रसार केन्द्र दुमका के सचिव रवि कान्त सुमन, भारतीय रेड क्राॅस सोसाइटी के चेयरमैन डाॅ.राज कुमार उपाध्याय और सचिव डाॅ.अमरेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्य नहीं है, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। आपके द्वारा दिया गया एक यूनिट रक्त किसी को नया जीवन प्रदान करेगा। 

उन्होंने रक्तदाताओं को विश्व रक्तदाता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है। इसलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि वे इस महान कार्य के लिए अपने परिवार, मित्रों और परिचितों को भी प्रेरित करें।

यह भी पढ़ें: Dumka News: स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 की समीक्षा बैठक संपन्न, सभी गांवों में तेज होगा शौचालय निर्माण

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, पांकी से 48 किलो डोडा और अफीम के साथ दो गिरफ्तार
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में दुमका प्रखंड का दबदबा, गोपीकांदर को हराकर बना चैंपियन
Pakur News: सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया उद्घाटन
Pakur News: सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग तारा मंच का प्रशिक्षण आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
Dumka News: बीडीओ ने की मनरेगा योजनाओं और जीपीडीपी की समीक्षा बैठक
बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 
Bokaro News: बीजीएच में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Bokaro News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ अधिकारियों को मिला 'एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड' 
झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा कायाकल्प, रांची में एम्स और रिम्स-2 की योजना तैयार
Sahebganj News: बोरियो की निर्माणाधीन जिरूल-करमाटांड़ सड़क बदहाल, कीचड़ से ग्रामीणों की आवाजाही ठप