Dhanbad News: जनगणना 2027 की तैयारियों में तेजी, फील्ड कार्य व एचएलओ डेटा की हुई समीक्षा

प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण कार्य की प्रगति जांची

Dhanbad News: जनगणना 2027 की तैयारियों में तेजी, फील्ड कार्य व एचएलओ डेटा की हुई समीक्षा
(फ़ोटो)

धनबाद में जिला जनगणना पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार की अध्यक्षता में जिला जनगणना कोषांग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें जिले के सभी 11 चार्जों में चल रहे मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य, एचएलओ ऐप के उपयोग और ले-आउट मैप की प्रगति की गहन समीक्षा कर त्रुटियों को दूर करने के निर्देश दिए गए।

धनबाद: जनगणना 2027 की तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से जिला जनगणना पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार की अध्यक्षता में जिला जनगणना कोषांग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया तथा जिले के सभी 11 जनगणना चार्जों में चल रहे कार्यों की स्थिति पर चर्चा की गई।

बैठक में विशेष रूप से हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (एचएलओ) के अंतर्गत संचालित फील्ड कार्यों, डेटा में पाई गई त्रुटियों एवं विसंगतियों तथा ले-आउट मैप तैयार करने की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने विभिन्न चार्जों में सामने आ रही तकनीकी एवं प्रशासनिक समस्याओं पर भी विचार-विमर्श कर उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को जनगणना कार्य को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश देते हुए कहा कि सभी चार्जों को आवश्यक तकनीकी सहायता और प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराया जाए। जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी सह जिला जनगणना कोषांग पदाधिकारी संजय कुमार झा ने जनगणना से संबंधित ऐप्स के प्रभावी उपयोग एवं डेटा संकलन प्रक्रिया को लेकर दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में उप जिला जनगणना पदाधिकारी राजीव कुमार ने सभी 11 चार्जों की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया। वहीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर पुष्कर चंद्र झा ने बताया कि जिला जनगणना कोषांग की टीम द्वारा पर्यवेक्षकों और प्रगणकों को एचएलओ ऐप एवं तकनीकी कार्यों के संबंध में लगातार मार्गदर्शन दिया जा रहा है। जनगणना कार्य की प्रगति की पुनः समीक्षा के लिए 2 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें: धनबाद में वयोवृद्धों का सम्मान, समाज को मिला प्रेरणा का संदेश

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

गोला के सोसो कलां और सोसो खुर्द में नल-जल योजना ठप, एक सप्ताह से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण गोला के सोसो कलां और सोसो खुर्द में नल-जल योजना ठप, एक सप्ताह से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण
Dhanbad News: जनगणना 2027 की तैयारियों में तेजी, फील्ड कार्य व एचएलओ डेटा की हुई समीक्षा
Dhanbad News: जामाडोबा गोलीकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार और दो मोटरसाइकिलें बरामद
Dumka News: शिकारीपाड़ा में अवैध पत्थर खनन का बड़ा भंडाफोड़, सीमा रेखा प्रभावित
Dumka News: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर बाबा बासुकिनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
Dhanbad News: कोल इंडिया के ईडी चंद्र प्रकाश गर्ग ने बीसीसीएल ब्लॉक दो का किया निरीक्षण
Palamu News: पांकी में किराए के मकान में शिक्षक ने की आत्महत्या, इलाके में शोक
Palamu News: सांसद बीडी राम की अध्यक्षता में 'दिशा' की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
Ramgarh News: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता वाहनों को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी
Ramgarh News: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर गोला थाना प्रभारी अभिषेक कुमार की बड़ी पहल
Hazaribagh News: थाना परिसर के आसपास चला सफाई अभियान, जेसीबी से हटाई गई झाड़ियां
Hazaribagh News: सांसद मनीष जायसवाल और विधायक मनोज यादव ने किया सड़क का शिलान्यास