Dhanbad News: जामाडोबा गोलीकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार और दो मोटरसाइकिलें बरामद

पत्नी चंदा कौर के आवेदन पर दर्ज हुआ मामला

Dhanbad News: जामाडोबा गोलीकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार और दो मोटरसाइकिलें बरामद
(फ़ोटो)

धनबाद के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत जामाडोबा डुमरी में हुए चर्चित रिक्की सिंह गोलीकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों, नानक सिंह और आरिफ अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। सिंदरी एसडीपीओ प्रकाश चंद महतो ने बताया कि रोपवे केबल उठाने के विवाद में यह फायरिंग हुई थी और वारदात में प्रयुक्त दो पल्सर मोटरसाइकिलें बोकारो से बरामद की गई हैं।

धनबाद: जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा डुमरी नंबर-2 में 29 मई को हुए चर्चित गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। रविवार को सिंदरी एसडीपीओ प्रकाश चंद महतो ने प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी।

एसडीपीओ ने बताया कि डुमरी नंबर-2 निवासी रिक्की सिंह को आपसी विवाद के दौरान गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। घटना के बाद उसकी पत्नी चंदा कौर के आवेदन पर जोड़ापोखर थाना में कांड संख्या 64/26 दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए नानक सिंह और आरिफ अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त दोनों बजाज पल्सर 220 मोटरसाइकिलें बोकारो स्टील रेलवे स्टेशन क्षेत्र से बरामद की गईं।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने अन्य साथियों हर्ष सिंह और गौरव सिंह के साथ रोपवे केबल उठाने गए थे। इसी दौरान रिक्की सिंह और उसके भाई विजय उर्फ दारा सिंह के साथ विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मारपीट और गाली-गलौज शुरू हो गई, जिसके बाद हर्ष सिंह ने जामाडोबा पेट्रोल पंप के समीप रिक्की सिंह पर गोली चला दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें: Dhanbad News: ढांगी गांव पहुंचे सिंदरी विधायक चंद्र देव महतो, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

पुलिस जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि पूर्व में रिक्की सिंह और उसके भाई गौरव सिंह उर्फ गोपु के साथ आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे थे। हालांकि पुलिस पूरे घटनाक्रम, विवाद की वास्तविक वजह तथा संभावित आपराधिक नेटवर्क की भूमिका की गहराई से जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ें: Dhanbad News: राज्यपाल से मिले इंडिया थेरेपी सेंटर के निदेशक, पुनर्वास सेवाओं के विस्तार पर हुई चर्चा

एसडीपीओ ने बताया कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

गोला के सोसो कलां और सोसो खुर्द में नल-जल योजना ठप, एक सप्ताह से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण गोला के सोसो कलां और सोसो खुर्द में नल-जल योजना ठप, एक सप्ताह से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण
Dhanbad News: जनगणना 2027 की तैयारियों में तेजी, फील्ड कार्य व एचएलओ डेटा की हुई समीक्षा
Dhanbad News: जामाडोबा गोलीकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार और दो मोटरसाइकिलें बरामद
Dumka News: शिकारीपाड़ा में अवैध पत्थर खनन का बड़ा भंडाफोड़, सीमा रेखा प्रभावित
Dumka News: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर बाबा बासुकिनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
Dhanbad News: कोल इंडिया के ईडी चंद्र प्रकाश गर्ग ने बीसीसीएल ब्लॉक दो का किया निरीक्षण
Palamu News: पांकी में किराए के मकान में शिक्षक ने की आत्महत्या, इलाके में शोक
Palamu News: सांसद बीडी राम की अध्यक्षता में 'दिशा' की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
Ramgarh News: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता वाहनों को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी
Ramgarh News: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर गोला थाना प्रभारी अभिषेक कुमार की बड़ी पहल
Hazaribagh News: थाना परिसर के आसपास चला सफाई अभियान, जेसीबी से हटाई गई झाड़ियां
Hazaribagh News: सांसद मनीष जायसवाल और विधायक मनोज यादव ने किया सड़क का शिलान्यास