Dhanbad News: कोल इंडिया के ईडी चंद्र प्रकाश गर्ग ने बीसीसीएल ब्लॉक दो का किया निरीक्षण

सेफ्टी ऑफिसर अमित कुमार महतो सहित कई तकनीकी अधिकारी रहे मौजूद

Dhanbad News: कोल इंडिया के ईडी चंद्र प्रकाश गर्ग ने बीसीसीएल ब्लॉक दो का किया निरीक्षण
(फ़ोटो)

कोल इंडिया के ईडी (सेफ्टी एंड रेस्क्यू) चंद्र प्रकाश गर्ग ने बीसीसीएल के ब्लॉक दो माइंस का निरीक्षण कर 'सुरक्षा प्रथम' का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने आगामी मानसून की तैयारियों की समीक्षा की और अंबे माइंस में हुए डोजर हादसे की जांच की।

बाघमारा: कोल इंडिया लिमिटेड के ईडी- सेफ्टी एंड रेस्क्यू‌ चंद्र प्रकाश गर्ग ने रविवार को बीसीसीएल के ब्लॉक दो माइंस का  दौरा किया। खदान में चल रहे उत्पादन कार्य के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था और रेस्क्यू तैयारियों की जायजा लिया.दौरे के दौरान ईडी पैच में चल रहे खनन कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कोयला निकासी के समय अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों, मशीनरी के परिचालन सुरक्षा, और ओबी (ओवरबर्डन) डंप की स्थिति को देखा। 

उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि उत्पादन के लक्ष्य को हासिल करने के साथ-साथ "सुरक्षा प्रथम" के सिद्धांत से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं होना चाहिए। सुरक्षा के साथ-साथ उन्होंने आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए रेस्क्यू टीम की तत्परता और उपकरणों की उपलब्धता की भी समीक्षा की। 

उन्होंने कहा कि मानसून के आगामी मौसम को देखते हुए खदानों में जलभराव की रोकथाम और ड्रेनेज सिस्टम को पहले से ही दुरुस्त रखना बेहद जरूरी है, अंबे माइंस में डोजर  सीधे गहरी खाई में गिरने एवं ऑपरेटर की हुई मौत की घटना की जांच पड़ताल की। मौके पर महाप्रबंधक कुमार रंजीव और परियोजना पदाधिकारी  पीएसके सिन्हा, मैनेजर सुरेश प्रजापति, खनन प्रबंधक आरके सिन्हा, सेफ्टी ऑफिसर अमित कुमार महतो, इंजीनियर इंचार्ज प्रताप चंद्र साहु सहित अन्य वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी मौजूद थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dhanbad News: जामाडोबा गोलीकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार और दो मोटरसाइकिलें बरामद Dhanbad News: जामाडोबा गोलीकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार और दो मोटरसाइकिलें बरामद
Dumka News: शिकारीपाड़ा में अवैध पत्थर खनन का बड़ा भंडाफोड़, सीमा रेखा प्रभावित
Dumka News: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर बाबा बासुकिनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
Dhanbad News: कोल इंडिया के ईडी चंद्र प्रकाश गर्ग ने बीसीसीएल ब्लॉक दो का किया निरीक्षण
Palamu News: पांकी में किराए के मकान में शिक्षक ने की आत्महत्या, इलाके में शोक
Palamu News: सांसद बीडी राम की अध्यक्षता में 'दिशा' की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
Ramgarh News: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता वाहनों को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी
Ramgarh News: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर गोला थाना प्रभारी अभिषेक कुमार की बड़ी पहल
Hazaribagh News: थाना परिसर के आसपास चला सफाई अभियान, जेसीबी से हटाई गई झाड़ियां
Hazaribagh News: सांसद मनीष जायसवाल और विधायक मनोज यादव ने किया सड़क का शिलान्यास
Koderma News: चार महीने से मानदेय ठप, सदर अस्पताल और सीएचसी में काम बंद
Koderma News: मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने गौ माताओं को खिलाया 41 किलो गुड़ और रोटियां