Dumka News: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर बाबा बासुकिनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
शिवगंगा सरोवर से उत्तरी द्वार तक दंडवत करते दिखे श्रद्धालु
दुमका के बाबा बासुकिनाथ धाम में ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने सुलभ जलार्पण किया। भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन द्वारा सुबह 8 बजे से शीघ्रदर्शनम कूपन काउंटर शुरू कर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
दुमका: ज्येष्ठ मास के शुक्लपक्ष पुर्णिमा रविवार के दिन बाबा बासुकिनाथ के फौजदारी दरबार में जलार्पण को लेकर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। चार बजे प्रातः ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बाबा मंदिर सहित सभी अन्य मंदिरों का पट मंदिर प्रबंधन द्वारा खोला गया। मंदिर का पट खुलने से पहले ही मंदिर परिसर के सभी प्रवेश द्वार पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा थी।बाबा मंदिर का पट खुलने के साथ ही मंदिर परिसर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। देर से प्रतीक्षा कर रहे श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर बाबा मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश किया और बाबा बासुकिनाथ का जलार्पण किया। उसके बाद सरकारी पूजा सम्पन्न होने तक मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं को रोक दिया गया।
सरकारी पूजा के बाद पुनः सभी प्रवेश द्वार को मंदिर प्रबंधन द्वारा खोल दिया गया। सभी श्रद्धालुओं को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संस्कार मंडप होकर हाथी द्वार से मंदिर परिसर में प्रवेश कराया गया। अत्यधिक भीड़ रहने के कारण श्रद्धालुओं की कतार लंबी हो गई। प्रातः आठ बजे से मंदिर प्रबंधन द्वारा यात्रियों को सुलभ तरीके से जलार्पण कराने के लिए शीघ्रदर्शनम कूपन काउंटर मंदिर के कार्यालय में खोल दिया गया। वीआईपी गेट पर भी सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
