Koderma News: प्रेरणा शाखा की अनूठी पहल: अमावस्या पर गौशाला में की भव्य गौ सेवा और जन सेवा
सेवकों के बीच कचौड़ी और जलेबी का वितरण
कोडरमा में मारवाड़ी युवा मंच की प्रेरणा शाखा द्वारा अमावस्या के अवसर पर गौशाला में विशेष गौ सेवा एवं जन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गौमाताओं को 100 किलो तरबूज, गुड़ व खीरा खिलाया गया, साथ ही गौशाला के सेवा कर्मियों के बीच कचौड़ी-जलेबी और आम का वितरण किया गया।
कोडरमा: प्रेरणा शाखा द्वारा अमावस्या के पावन अवसर पर गौशाला में गौ सेवा एवं जन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा, करुणा एवं मानवता के भाव को समाज तक पहुँचाना रहा।गौ सेवा के अंतर्गत गौमाताओं को 100 किलो तरबूज, 20 किलो गुड़, रोटियाँ एवं 10 किलो खीरा खिलाकर सेवा की गई। इस सेवा कार्य के माध्यम से गौमाताओं के प्रति श्रद्धा, आस्था एवं सेवा भाव प्रकट किया गया।जन सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत गौशाला में निरंतर सेवा दे रहे सेवकों एवं सेवा कर्मियों के बीच अल्पाहार स्वरूप कचौड़ी, जलेबी एवं आम का वितरण किया गया।
शाखा की इस पहल की सभी ने सराहना की।इस अवसर पर शाखा अध्यक्षा आकृति चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि सेवा ही संगठन की वास्तविक पहचान है। गौ सेवा एवं जन सेवा जैसे कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा एवं संवेदनशीलता का संचार करते हैं। हमें निरंतर ऐसे सेवा कार्यों से जुड़कर समाज हित में कार्य करते रहना चाहिए। कार्यक्रम में सचिव प्रिया अग्रवाल, सह सचिव दीपा गुप्ता, गौ सेवा कन्वीनर शालू चौधरी, सारिका लड्ढा, नेहा हिसारिया, प्रीति गुटगुटिया, रश्मि गुटगुटिया, श्वेता गुटगुटिया, नेहा जैन, बीणा जैन एवं श्रेया केड़िया उपस्थित रहीं।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
