Hazaribagh News: यूनिक नर्सिंग होम पर गंभीर आरोप: कथित गलत इलाज से 4 माह की गर्भवती महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और दोषी डॉक्टर पर कड़ी कार्रवाई की अपील

Hazaribagh News: यूनिक नर्सिंग होम पर गंभीर आरोप: कथित गलत इलाज से 4 माह की गर्भवती महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
(फ़ोटो)

हजारीबाग के यूनिक नर्सिंग होम में कथित लापरवाही के कारण 22 वर्षीय गर्भवती महिला सपना कुमारी की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि एक दलाल के बहकावे में आकर उन्होंने नर्सिंग होम में भर्ती कराया था, जहाँ गलत इंजेक्शन देने के बाद उसकी स्थिति बिगड़ गई। अंतिम समय में अस्पताल ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए उसे रेफर कर दिया, जिसके बाद रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने हजारीबाग के अंबेडकर चौक को जाम कर दिया। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।

हजारीबाग: निजी स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। शहर के यूनिक नर्सिंग होम में कथित लापरवाही और गलत उपचार के बाद 22 वर्षीय गर्भवती महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। मृतका की पहचान सपना कुमारी के रूप में हुई है, जो चार महीने की गर्भवती थी। परिजनों के अनुसार, शनिवार को पेट दर्द की शिकायत होने पर वह इलाज के लिए सदर अस्पताल जा रही थी। 

इसी दौरान एक कथित दलाल ने उन्हें बहलाकर शहर के यूनिक नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया। परिजनों का आरोप है कि नर्सिंग होम में अल्ट्रासाउंड करने के बाद सपना को एक इंजेक्शन दिया गया। इंजेक्शन लगने के कुछ समय बाद उसे घर भेज दिया गया। घर लौटने के बाद उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई।

मंगलवार को हालत गंभीर होने पर परिजन उसे दोबारा यूनिक नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। आरोप है कि वहां बिना उचित जांच के अस्पताल प्रबंधन ने खून की कमी बताकर उसे रेफर कर दिया। लेकिन दूसरे अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद जब परिजनों ने नर्सिंग होम प्रबंधन से जवाब मांगा, तो उनके साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की गई। 

इससे नाराज होकर परिजन और ग्रामीणों ने हजारीबाग के मुख्य आंबेडकर चौक को जाम कर दिया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, संबंधित नर्सिंग होम पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटवाने की कोशिश की।

फिलहाल जिला प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने भी कहा है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर निजी नर्सिंग होम की कार्यप्रणाली और दलालों की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का महासंकल्प, हजारीबाग में JJA की नई प्रदेश समिति का शपथ ग्रहण संपन्न झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का महासंकल्प, हजारीबाग में JJA की नई प्रदेश समिति का शपथ ग्रहण संपन्न
Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में 'कस्तूरी-2026' का धमाल, रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ दो दिवसीय महोत्सव संपन्न
Hazaribagh News: शतरंज का रोमांच चरम पर, चौथी एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग चेस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Hazaribagh News: क्रिकेट का रोमांच, ओमेगा कप T-10 नाइट टूर्नामेंट में मैदान पर उतरे उपायुक्त हेमंत सती
Koderma News: प्रेरणा शाखा की अनूठी पहल: अमावस्या पर गौशाला में की भव्य गौ सेवा और जन सेवा
Giridih News: केंद्रीय कारा में विधिक दस्तक, जेल अदालत के साथ लगा बंदियों का मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप
Giridih News: भाजपा का संकल्प, पीरटांड़ में दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का ऊर्जा के साथ समापन
Deoghar News: शहीद नीरज चौधरी की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण, गांव में उमड़ा जनसैलाब
Deoghar News: सांसद निशिकांत दुबे ने किया नवाडीह नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन
Koderma News: रोटरी क्लब की बड़ी मानवीय पहल, करमा पंचायत में 71 लोगों की हुई मुफ्त आंख जांच
Video: पाकिस्तान में भी छाया धुरंधर-2 का क्रेज! हमज़ा के किरदार पर आए ऐसे रिएक्शन
Palamu News: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर 14 थाना प्रभारियों का तबादला