Bokaro News: "हम आपको सुनते हैं" जनता दरबार में उमड़ी भीड़, डीसी ने सुनीं आमजन की फरियादें
प्राइवेट और सरकारी विद्यालयों में एडमिशन से संबंधित समस्याओं की रही प्रधानता
बोकारो समाहरणालय में उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में "हम आपको सुनते हैं" जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर और सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने मुख्य रूप से स्कूलों में नामांकन, भूमि सीमांकन और सामाजिक सुरक्षा से संबंधित शिकायतें पेश कीं। उपायुक्त ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि आम जनता को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
बोकारो: समाहरणालय स्थित सभागार में हम आपको सुनते है" कार्यक्रम अंतर्गत जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में शहरी क्षेत्र के साथ-साथ सुदूरवर्ती क्षेत्र की जनता अपनी-अपनी समस्याओं और शिकायतों के साथ भाग लिया। जनता दरबार में ज्यादातर शिकायतें विद्यालयों में नामांकन को लेकर थी।
इसके अलावे भूमि सीमांकन, भू-नामांतरण, आपूर्ति विभाग, सामाजिक सुरक्षा से संबंधित शिकायतें जनता के द्वारा लाई गई। इस पर उपायुक्त ने सभी शिकायतों का त्वरित सुनवाई करते हुए इसके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।उपायुक्त अजय नाथ झा ने अधिकारियों को संवेदनशील होकर जनता की शिकायतों की सुनवाई एवं उनका त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
