Sahebganj News: राजमहल में जनगणना प्रशिक्षण जारी, अधिकारियों ने प्रगणकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

फील्ड वर्क के दौरान आने वाली चुनौतियों और उनके निराकरण पर हुई विशेष चर्चा

Sahebganj News: राजमहल में जनगणना प्रशिक्षण जारी, अधिकारियों ने प्रगणकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
(फ़ोटो)

साहिबगंज जिले के राजमहल प्रखंड सभागार में तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण के दूसरे दिन का सत्र सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बीडीओ मोहम्मद यूसुफ की अध्यक्षता में आयोजित इस सत्र में बैच 4 और 5 के प्रगणकों और सुपरवाइजरों को जनगणना के तकनीकी पहलुओं, फॉर्म भरने की विधि और डेटा संग्रहण की सटीकता के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने फील्ड वर्क के दौरान आने वाली समस्याओं के समाधान भी सुझाए। इस दौरान जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी और जनगणना सहायक उपस्थित रहे।

साहिबगंज: राजमहल प्रखंड सभागार में चल रहे तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को दूसरे दिन का सत्र सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में बैच संख्या- 4 और बैच संख्या- 5 के प्रगणक एवं सुपरवाइजरों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चार्ज पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद यूसुफ ने की। उन्होंने प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी प्रतिभागियों को जनगणना कार्य को पूरी जिम्मेदारी और सटीकता के साथ संपन्न करने का निर्देश दिया।

प्रशिक्षण सत्र में प्रशिक्षक के रूप में राजीव कुमार शर्मा, निलेश तिवारी, संतोष कुमार एवं विनीत कुमार ने जनगणना से संबंधित विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने फॉर्म भरने की प्रक्रिया, डेटा संग्रहण की विधि तथा कार्य के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं के समाधान के बारे में भी समझाया। इस अवसर पर प्रभारी सांख्यिकी पदाधिकारी मोहम्मद शम्स आजम, पंचायत राज पदाधिकारी सूर्यनारायण चौधरी, बीपीओ गगन बापू, जनगणना सहायक निरंजन गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य जनगणना कार्य को त्रुटिरहित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न करना है, ताकि सटीक आंकड़े प्राप्त हो सकें और योजनाओं के निर्माण में उनका समुचित उपयोग किया जा सके।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Bokaro News: सेल का बड़ा फैसला, प्लांटों में VRS स्कीम लॉन्च, मैनपॉवर कम करने की कवायद तेज Bokaro News: सेल का बड़ा फैसला, प्लांटों में VRS स्कीम लॉन्च, मैनपॉवर कम करने की कवायद तेज
झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का महासंकल्प, हजारीबाग में JJA की नई प्रदेश समिति का शपथ ग्रहण संपन्न
Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में 'कस्तूरी-2026' का धमाल, रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ दो दिवसीय महोत्सव संपन्न
Hazaribagh News: शतरंज का रोमांच चरम पर, चौथी एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग चेस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Hazaribagh News: क्रिकेट का रोमांच, ओमेगा कप T-10 नाइट टूर्नामेंट में मैदान पर उतरे उपायुक्त हेमंत सती
Koderma News: प्रेरणा शाखा की अनूठी पहल: अमावस्या पर गौशाला में की भव्य गौ सेवा और जन सेवा
Giridih News: केंद्रीय कारा में विधिक दस्तक, जेल अदालत के साथ लगा बंदियों का मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप
Giridih News: भाजपा का संकल्प, पीरटांड़ में दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का ऊर्जा के साथ समापन
Deoghar News: शहीद नीरज चौधरी की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण, गांव में उमड़ा जनसैलाब
Deoghar News: सांसद निशिकांत दुबे ने किया नवाडीह नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन
Koderma News: रोटरी क्लब की बड़ी मानवीय पहल, करमा पंचायत में 71 लोगों की हुई मुफ्त आंख जांच
Video: पाकिस्तान में भी छाया धुरंधर-2 का क्रेज! हमज़ा के किरदार पर आए ऐसे रिएक्शन