Hazaribagh News: उपायुक्त ने समाज कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की
10 जून तक आंगनबाड़ी केंद्रों में सुनिश्चित करें बिजली, डीसी ने दिए नए भवन निर्माण के निर्देश
हजारीबाग उपायुक्त हेमंत सती ने समाहरणालय में समाज कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की व्यापक समीक्षा की। बैठक में उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना और पोषण अभियान की प्रगति का जायजा लिया। डीसी ने 15 मई तक टीएचआर वितरण और 10 जून तक आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली आपूर्ति व सेविका-सहायिका चयन की प्रक्रिया पूरी करने की सख्त समय सीमा तय की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों के पोषण और केंद्रों की भौतिक स्थिति में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हजारीबाग: उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में समाज कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने विभाग की विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा की। उपायुक्त ने योजनाओं की लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करने एवं विशेष रूप से गर्भवती एवं धातृ महिलाओं तथा शून्य से छह वर्ष तक के बच्चों के पोषण एवं देखभाल पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पोषण अभियान, पोषण ट्रैकर ऐप में आधार सत्यापन एवं फेस ऑथेंटिकेशन, कुपोषित एवं अति गंभीर कुपोषित बच्चों की स्थिति, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना एवं बाल सुरक्षा से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों की भौतिक स्थिति, बिजली, शौचालय एवं पेयजल की उपलब्धता तथा एमटीसी की कार्यप्रणाली पर भी चर्चा की गई।

साथ ही सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, समर अभियान अंतर्गत SAM एवं MAM बच्चों की स्थिति, बाल कल्याण समिति, संप्रेषण गृह तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की गई। अंत में उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में उपविकास आयुक्त रिया सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिंहा, जिला योजना पदाधिकारी पंकज तिवारी, सामाजिक सुरक्षा प्रभारी पदाधिकारी सुनीता कुमारी सहित विभिन्न अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिकाएं एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
