Bokaro News: समाहरणालय परिसर में  दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राईसाइकिल का किया गया वितरण 

उपायुक्त ने आगे भी इस तरह के वितरण कार्यक्रमों को जारी रखने का दिया भरोसा

Bokaro News: समाहरणालय परिसर में  दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राईसाइकिल का किया गया वितरण 
(फ़ोटो)

बोकारो समाहरणालय परिसर में उपायुक्त अजय नाथ झा द्वारा 10 दिव्यांगजनों के बीच बैटरी चालित ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया। बीसीसीएल के सीएसआर (CSR) मद के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगों को आवागमन में आत्मनिर्भर बनाना है। उपायुक्त ने कहा कि यह आधुनिक ट्राईसाइकिल दिव्यांगों को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने में मददगार साबित होगी। उन्होंने समाज के उत्थान में कॉर्पोरेट कंपनियों के योगदान की सराहना करते हुए इसे निरंतर जारी रखने पर जोर दिया।

बोकारो: समाहरणालय परिसर में कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी  के तहत बीसीसीएल के सहयोग से दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त  अजय नाथ झा द्वारा बैटरी चालित ट्राईसाइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के 10 चयनित लाभार्थियों के बीच ट्राईसाइकिल वितरित की गई जिससे उनके दैनिक जीवन और आवागमन को आसान बनाया जा सके। 

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त  अजय नाथ ने कहा कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस तरह की पहल अत्यंत महत्वपूर्ण है। बैटरी से चलने वाली ट्राईसाइकिल उन्हें रोजगार, शिक्षा एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए सक्षम बनाएगी। उन्होंने कहा कि सी एस आर के माध्यम से कंपनियां समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान में अहम भूमिका निभा रही हैं।

उपायुक्त  अजय नाथ झा ने कहा कि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि बैटरी चालित ट्राईसाइकिल उनके जीवन को अधिक सरल और आत्मनिर्भर बनाएगी। इससे वे बिना किसी पर निर्भर हुए अपने दैनिक कार्य, शिक्षा तथा रोजगार से जुड़ी गतिविधियों को आसानी से कर सकेंगे।

डीसी ने यह भी कहा कि सी एस आर के तहत इस तरह की पहल समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने संबंधित कंपनियों एवं संस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि उनके सहयोग से जरूरतमंदों तक आवश्यक संसाधन पहुंचाए जा रहे हैं। आगे भी इस तरह के कार्यक्रमों को जारी रखने पर जोर दिया गया, ताकि अधिक से अधिक दिव्यांगजन इसका लाभ उठा सकें।

Read More.. Bokaro News: 'वंडर बॉय' का कमाल: 7 साल के इशांक ने पलक स्ट्रेट पार कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती
Palamu News: आयुष्मान योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, 17 अस्पतालों के क्लेम की होगी जांच 
Dumka News: टास्क फोर्स की बैठक, 15 मई को बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
Dumka News: शिक्षा विभाग की समीक्षा: जामा में बीआरपी-सीआरपी की बैठक, अपार आईडी जेनरेशन पर जोर
Dumka News: एक्शन में उपायुक्त: डीसी अभिजीत सिन्हा ने किया दुमका एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण
Pakur News:  पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चेकपोस्टों पर सख्ती के निर्देश
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश
Giridih News: फूटा छात्रों का गुस्सा: JAC रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ सुदिव्य कुमार सोनू से लगाई न्याय की गुहार
Giridih News: फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम पहुंची खनडीहा, दिलीप दास के परिजनों और ग्रामीणों से की मुलाकात
Giridih News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Bokaro News: रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्टेट टॉपर छोटी को किया सम्मानित
Bokaro News: राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य ने विभिन्न विभागों के कार्यों की ली जानकारी