Giridih News: चोरी और आगजनी का तांडव, 5 लाख की संपत्ति जलकर राख

पटेलनगर श्रीरामनगर कॉलोनी में बीती रात बड़ी वारदात

Giridih News: चोरी और आगजनी का तांडव, 5 लाख की संपत्ति जलकर राख

Giridih के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहोडीह पटेलनगर श्रीरामनगर कॉलोनी में बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बंद घर का दरवाजा तोड़कर चोरों ने पहले चोरी की और फिर घर में आग लगा दी।

गिरिडीह: गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह–पटेलनगर, श्रीरामनगर कॉलोनी में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए पहले घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया, फिर घर में आग लगा दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, भुक्तभोगी परिवार के सदस्यों में भी भय व्याप्त है।

इस मामले को लेकर भुक्तभोगी स्व. मोहन मंडल के भांजे राहुल कुमार ने मुफस्सिल थाना पुलिस को आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

घटना के संबंध में बताया गया कि स्व. मोहन मंडल का सिहोडीह स्थित पटेलनगर, श्रीरामनगर मोहल्ले में मकान है, जिसमें यह घटना हुई। यह मकान फिलहाल बंद था। भुक्तभोगी राहुल कुमार ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ तीन–चार दिन पहले सूरजाही पर्व में शामिल होने के लिए गांव गए हुए थे।

बीती रात चोरों ने दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया, पहले चोरी की और फिर घर में आग लगा दी। इस घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह आस-पास के लोगों ने घर से धुआं निकलते देखा। हो-हल्ला होने पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें फोन पर सूचना दी।

यह भी पढ़ें: Pakur News: चाय दुकान की आड़ में बिक रही थी ब्राउन शुगर, पुलिस ने मारा छापा; दो गिरफ्तार

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम और मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। भुक्तभोगी ने बताया कि चोरों ने जमकर उत्पात मचाया, घर का सारा सामान तोड़-फोड़ दिया, जेवरात समेत अन्य कीमती सामान की चोरी की और फिर आग लगा दी।

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया से 600 रुपये में खरीदा कट्टा, रौब झाड़ने निकला युवक गिरफ्तार; पुलिस ने खोला बड़ा राज

घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, मौके पर वार्ड पार्षद अशोक राम ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से अपराधियों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। उन्होंने जिला पुलिस प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी हो और पीड़ित परिवार को न्याय मिले।

मौके पर शिवनंदन प्रसाद, विनय राम, छोटू कुमार, बिट्टू, अहिल्या देवी, सुमित कुमार, राजेश यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

 
 
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार! स्मृति की तूफानी फिफ्टी, दीप्ति के पंजे में फंसी पूरी टीम पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार! स्मृति की तूफानी फिफ्टी, दीप्ति के पंजे में फंसी पूरी टीम
Palamu News: विनीत हत्याकांड के आरोपी दिलीप तिवारी का शहर में पैदल मार्च
किडनैपिंग नहीं, समंदर देखने का था प्लान! पुरी से मिला अर्जुन, करण-शिवा की तलाश जारी
Pakur News: बंद पत्थर खदान बना मौत का कुंड, 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Dhanbad News: अपर समाहर्ता विनोद कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक; तीन नए शैक्षणिक संस्थानों को मिली मंजूरी
Dhanbad News: 12 घंटे में सुलझा हलीम शेख हत्याकांड, संपत्ति विवाद में बेटे ने रची थी साजिश
Dumka News: विश्व रक्तदाता दिवस पर भव्य शिविर, 14 प्रबुद्ध नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Dumka News: नोनीहाट स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान कटा व्यापारी का पैर
दुमका से साहिबगंज के लिए सीधी इंटरसिटी ट्रेन की मांग, घुमावदार सफर से यात्री परेशान
Dumka News: जिओ नेटवर्क की बदहाली पर फूटा गुस्सा, हैप्पी क्लब ने दी आंदोलन की चेतावनी
Hazaribagh News: अपराध मुक्त समाज के लिए महिला जनप्रतिनिधियों और पुलिस ने मिलाया हाथ