Sahebganj News: मध्य विद्यालय में टॉस से हुआ प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, गफ्फार अंसारी बने अध्यक्ष
बच्चों की नियमित उपस्थिति और परिसर की साफ-सफाई को बनाया मुख्य लक्ष्य
साहिबगंज जिले के बोरियो स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय (बालक) में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत टॉस के माध्यम से मोहम्मद गफ्फार अंसारी को अध्यक्ष और नामित साह को उपाध्यक्ष चुना गया। इस चयन प्रक्रिया का संचालन सीआरपी सुल्तान आलम और बीआरपी राजेश कुमार भगत की उपस्थिति में हुआ। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति और बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया है।
साहिबगंज: राजकीयकृत मध्य विद्यालय (बालक), बोरियो में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। शिक्षा विभाग के निर्देश पर समिति का चयन टॉस के माध्यम से किया गया, जिसमें मोहम्मद गफ्फार अंसारी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष और नामित साह को उपाध्यक्ष चुना गया। चयन प्रक्रिया शिक्षा विभाग के सीआरपी सुल्तान आलम की पर्यवेक्षण और बीआरपी राजेश कुमार भगत की उपस्थिति में संपन्न हुई।
विभाग द्वारा निर्धारित डेडलाइन और दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी सदस्यों का चुनाव किया गया। टॉस के बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद की घोषणा की गई। चयन के बाद समिति सदस्य रिजवान अंसारी, मोहड़ एजाज अंसारी और फरहाद अंसारी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष गफ्फार अंसारी व उपाध्यक्ष नामित साह को फूल माला पहनाकर बधाई दी। सभी ने उम्मीद जताई कि नई समिति विद्यालय के विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बेहतर कार्य करेगी।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
