Deoghar News: मधुपुर के माधव लच्छीरामका ने JEE में मचाया धमाल, पहले प्रयास में 99.75% अंक

कार्मेल स्कूल और मदर्स इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की पढ़ाई

Deoghar News: मधुपुर के माधव लच्छीरामका ने JEE में मचाया धमाल, पहले प्रयास में 99.75% अंक
माधव लच्छीरामका (फाइल फोटो)

मधुपुर के एस. आर. डालमिया रोड निवासी अमरेश लच्छीरामका के पुत्र माधव लच्छीरामका ने JEE Mains और Entrance परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में 99.57% और 99.75% अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

देवघर : शहर के एस. आर. डालमिया रोड निवासी अमरेश लच्छीरामका के पुत्र माधव लच्छीरामका ने अपनी मेहनत, लगन एवं दृढ़ संकल्प के बल पर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। माधव ने प्रतिष्ठित JEE Entrance एवं JEE Mains परीक्षा में अपने प्रथम ही प्रयास में शानदार सफलता प्राप्त करते हुए क्रमशः 99.57 प्रतिशत एवं 99.75 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं।

माधव की इस सफलता के पीछे उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा 10वीं तक कार्मेल स्कूल, मधुपुर से तथा 12वीं की शिक्षा मदर्स इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की। साथही उन्होंने कोटा में रहकर विशेषज्ञ मार्गदर्शन में कठिन परिश्रम करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की और अपने पहले ही प्रयास में यह उत्कृष्ट सफलता हासिल की।

माधव की इस शानदार उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे मधुपुर क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है। इस सफलता पर उनके दादा बजरंग लच्छीरामका, चाचा विजय आनंद लच्छीरामका सहित पूरे लच्छीरामका परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों द्वारा माधव को लगातार बधाइयाँ दी जा रही हैं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की जा रही है।

माधव की यह सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत है, जो यह दर्शाती है कि सही दिशा में की गई मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से मधुपुर के शैक्षणिक वातावरण को भी नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली है।

Read More.. Deoghar News: परशुराम जयंती पर भव्य आयोजन, निकली शोभा यात्रा

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Sahebganj News: नए डीसी से मिले नगर परिषद अध्यक्ष, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई चर्चा Sahebganj News: नए डीसी से मिले नगर परिषद अध्यक्ष, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई चर्चा
झारखंड में स्कूल का समय बदला, भीषण गर्मी के बीच बड़ा फैसला, यहाँ देखें नया टाइम-टेबल
Latehar News: एक चीख, भगदड़ और फिर सन्नाटा… जंगल की खामोशी में छिपा था खौफ, दो महिलाएं नहीं लौटी घर वापस?
Koderma News: JEE Main 2026 में श्रेष्ठ कुमार का जलवा, 99.39 परसेंटाइल से सेक्रेड हार्ट स्कूल गौरवान्वित
नई नवेली दुल्हन ने अगले ही दिन दिया बच्चे को जन्म, परिवार के पैरों तले खिसकी जमीन
Bokaro News: उपभोक्ताओं के लिए खास पहल: बीएसएल में ‘इलेक्ट्रिकल वीक’ से मिलेगी राहत
Giridih News: भू-माफियाओं के खिलाफ बिगुल, दोरहिया में ग्रामीणों की बड़ी बैठक
जूते पर तकरार बनी मौत की वजह, गुस्से में बड़े भाई ने छोटे भाई को कैंची से गोदा, जानिए पूरा मामला
Deoghar News: मधुपुर के माधव लच्छीरामका ने JEE में मचाया धमाल, पहले प्रयास में 99.75% अंक
Pakur News: अब्राहम्स एकेडमी में फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल, छात्रों को सिखाए गए बचाव के तरीके
अफेयर का चढ़ा जुनून, पति बना रास्ते का कांटा! प्रेमी संग मिलकर बीच सड़क पर ही खौफनाक वारदात को दिया अंजाम
आग से बचाव की ट्रेनिंग: गिरिडीह स्कूल में लाइव डेमो से जागरूक हुए विद्यार्थी