Giridih News: भू-माफियाओं के खिलाफ बिगुल, दोरहिया में ग्रामीणों की बड़ी बैठक

रैयती और सर्वे रास्ते की जमीन बचाने की उठी मांग

Giridih News: भू-माफियाओं के खिलाफ बिगुल, दोरहिया में ग्रामीणों की बड़ी बैठक

गिरिडीह के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के दोरहिया में भू-माफियाओं द्वारा रैयती और आम रास्ते की जमीन घेरने के विरोध में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के नेतृत्व में हुई इस बैठक में प्रशासन से जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग उठी।

गिरिडीह: गिरिडीह जिला अंतर्गत बेंगाबाद थाना क्षेत्र के दोरहिया के पास स्थानीय लोगों की रैयती जमीन के अलावा सर्वे आम रास्ता तथा सार्वजनिक उपयोग के रास्ते की जमीन भू-माफियाओं द्वारा सांठ-गांठ कर घेरने की कोशिश के विरुद्ध आज ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की अगुवाई में एक बैठक की गई। बैठक में प्रशासन से रास्ते की जमीन की घेराबंदी मुक्त कराने सहित गरीब रैयतों की पुश्तैनी जमीन की सुरक्षा की भी मांग की गई।

बैठक में मौजूद पूर्व जिप सदस्य एवं फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक राजेश यादव के समक्ष स्थानीय लोगों ने अपनी पीड़ा का बयान किया। लोगों की बातों को सुनने के बाद यादव ने कहा कि, बाहर से आकर किसी गांव में जैसे-तैसे एग्रीमेंट लेकर लोगों की जमीन पर धावा बोलना गलत है। हर चीज का एक विधि सम्मत तरीका है, लेकिन इसे दरकिनार कर किसी भी जमीन को जबरन छीन लेने या लोगों के रास्ते की जमीन तक घेर लेने की कार्रवाई का विरोध किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि, कई पीढियां से आने-जाने के रास्ते की जमीन की घेराबंदी कैसे हो सकती है? इसी तरह सर्वे रास्ते की जमीन के अलावा लोगों के आम उपयोग के रास्ते की जमीन को भी लोग कैसे घेर सकते हैं? इसी तरह, कोई रैयत अगर अपनी जमीन बेचना नहीं चाहते, तो जबरन उनकी जमीन की बाहरी घेराबंदी कर उन्हें जमीन बेचने के लिए बाध्य कर देना भला कैसे बर्दाश्त किया जा सकता है.? 

उन्होंने इसके खिलाफ प्रशासन को आवेदन देने की सलाह दी। साथ ही, लोगों से एकजुट होने की भी अपील की। यादव ने लोगों से ऑल इंडिया अग्रगामी किसान सभा का गठन कर अपने हक की लड़ाई तेज करने की अपील की, जिसका मौजूद लोगों ने समर्थन देते हुए शीघ्र ही संगठन का गठन कर अपने हक की लड़ाई शुरू करने का ऐलान किया। 

Read More.. Giridih News: महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम: नारी शक्ति वंदन अधिनियम

मौके पर जिन लोगों की जमीन जबरन छीनी जा रही है, उनमें से पूरन सिंह, हाकिम सिंह,  किष्टु सिंह, फोदार सिंह, विशुन सिंह, मांझो सिंह साथ ही जिनके जमीन या खेत में जाने का रास्ता बंद किया जा रहा है उनमें से यासीन अंसारी, शमशुल अंसारी, इदरीश अंसारी, मो आलम अंसारी, हनीफ अंसारी, अशरफ अंसारी, निजामुल अंसारी, नासिर अंसारी आदि मौजूद थे।

Read More.. Giridih News: जगन्नाथडीह-अहरडीह में 551 कलशों की भव्य यात्रा से गूंजा पूरा क्षेत्र

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Sahebganj News: नए डीसी से मिले नगर परिषद अध्यक्ष, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई चर्चा Sahebganj News: नए डीसी से मिले नगर परिषद अध्यक्ष, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई चर्चा
झारखंड में स्कूल का समय बदला, भीषण गर्मी के बीच बड़ा फैसला, यहाँ देखें नया टाइम-टेबल
Latehar News: एक चीख, भगदड़ और फिर सन्नाटा… जंगल की खामोशी में छिपा था खौफ, दो महिलाएं नहीं लौटी घर वापस?
Koderma News: JEE Main 2026 में श्रेष्ठ कुमार का जलवा, 99.39 परसेंटाइल से सेक्रेड हार्ट स्कूल गौरवान्वित
नई नवेली दुल्हन ने अगले ही दिन दिया बच्चे को जन्म, परिवार के पैरों तले खिसकी जमीन
Bokaro News: उपभोक्ताओं के लिए खास पहल: बीएसएल में ‘इलेक्ट्रिकल वीक’ से मिलेगी राहत
Giridih News: भू-माफियाओं के खिलाफ बिगुल, दोरहिया में ग्रामीणों की बड़ी बैठक
जूते पर तकरार बनी मौत की वजह, गुस्से में बड़े भाई ने छोटे भाई को कैंची से गोदा, जानिए पूरा मामला
Deoghar News: मधुपुर के माधव लच्छीरामका ने JEE में मचाया धमाल, पहले प्रयास में 99.75% अंक
Pakur News: अब्राहम्स एकेडमी में फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल, छात्रों को सिखाए गए बचाव के तरीके
अफेयर का चढ़ा जुनून, पति बना रास्ते का कांटा! प्रेमी संग मिलकर बीच सड़क पर ही खौफनाक वारदात को दिया अंजाम
आग से बचाव की ट्रेनिंग: गिरिडीह स्कूल में लाइव डेमो से जागरूक हुए विद्यार्थी