Giridih News: स्कॉलर बीएड कॉलेज में गूंजे स्वास्थ्य के विचार, भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन

स्वस्थ जीवनशैली हेतु व्यायाम और संतुलित आहार जरूरी

Giridih News: स्कॉलर बीएड कॉलेज में गूंजे स्वास्थ्य के विचार, भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन
(फोटो)

गिरिडीह के स्कॉलर बीएड कॉलेज में 'विश्व स्वास्थ्य दिवस' के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “स्वास्थ्य के लिए एकजुट हों: विज्ञान के साथ खड़े रहें” के तहत प्रशिक्षुओं को जागरूक किया गया। कॉलेज की प्राचार्या और डीएलएड प्रभारी डॉ. हरदीप कौर ने विद्यार्थियों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में 'उपचार से बेहतर बचाव' के महत्व को समझाते हुए रोगों से बचने के व्यावहारिक तरीके साझा किए गए।

गिरिडीह: विश्व स्वास्थ्य दिवस' के उपलक्ष्य में स्कॉलर बीएड कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे प्रशिक्षुओ नें अपने अपने विचार प्रस्तुत किये। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा इस वर्ष निर्धारित थीम “स्वास्थ्य के लिए एकजुट हों: विज्ञान के साथ खड़े रहें” के तहत छात्रों को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर  प्राचार्या ने स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है और युवाओं को अपनी जीवनशैली में नियमित व्यायाम और संतुलित आहार को प्राथमिकता देनी चाहिए  साथ ही उन्होंने कहा कि जन-जन तक स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए शिक्षा और जागरूकता सबसे सशक्त माध्यम हैं।

वहीँ डीएलएड प्रभारी डॉ हरदीप कौर नें सभी विद्यार्थियों  को उनकी दिनचर्या सुधारने के लिए प्रेरित किया एवं विद्यार्थियों को सपथ दिलाई  की वो अपने साथ-साथ अपने परिवार और आस-पास सफाई का ध्यान रखें ताकि हम सभी बीमारियों से बचें रहे। साथ ही उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा इस दिवस को मनाने के उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए 'उपचार से बेहतर बचाव' के सिद्धांत पर जोर दिया और रोगों से बचने के व्यावहारिक उपाय बताए।

मौके पर कॉलेज के प्रोफेसर डॉ संतोष चौधरी, प्रोफेसर डॉ राजेंद्र कुमार, प्रोफेसर डॉ सुधांशु शेखर, प्रोफेसर डॉ प्रवीण कुमार मिश्र, प्रोफेसर डॉ डॉली कुमारी, प्रोफेसर रंजीत कुमार सिंह, प्रोफेसर कौशल कुमार, प्रोफेसर तनामिका वर्मा, प्रोफेसर प्रवीण कुमार एवं साथ ही अजय रजक, जय किशोर शाही, मनीष जैन आदि उपस्थित रहे।

Read More.. Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनता दरबार में सुनीं 100 से अधिक फरियादें

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
रात के सन्नाटे में मां बनी जल्लाद: सोते मासूमों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी काटा गला
Palamu News: छत्तरपुर में सम्मान समारोह आयोजित, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर सम्मानित
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Koderma News: रेलवे संरक्षा को लेकर अहम सभा, कर्मचारियों को दिए गए निर्देश
Koderma News: जंगलों में आग का कहर, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप