Sahebganj News: गंभीर बीमार मरीजों को मिला सहारा, बोरियो में बांटे गए सहायता चेक
विधायक की अनुशंसा पर मरीजों को मिला इलाज का सहारा
Borio प्रखंड में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य चिकित्सा कोष के तहत 5 जरूरतमंद मरीजों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। Dhananjay Soren की अनुशंसा पर गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लाभुकों को इलाज के लिए चेक सौंपे गए।
साहिबगंज: बोरियो प्रखंड में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य चिकित्सा कोष के तहत पांच जरूरतमंद मरीजों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। विधायक धनंजय सोरेन की अनुशंसा पर गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को इलाज के लिए चेक दिया गया। इस अवसर पर झामुमो नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य चिकित्सा कोष गरीब और असहाय मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है।
विधायक धनंजय सोरेन क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाते हैं और उन्हें हर संभव सहायता दिलाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।लाभुकों ने सरकार और विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आर्थिक तंगी के कारण इलाज संभव नहीं हो पा रहा था, लेकिन इस सहायता से अब बेहतर इलाज की उम्मीद जगी है।

Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
