ई-संजीवनी सेवा में पाकुड़ बना नंबर-1, 4 CHO राज्य के टॉप-10 में शामिल
दूरदराज क्षेत्रों में भी पहुंची बेहतर स्वास्थ्य सुविधा
Pakur जिले ने eSanjeevani सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य में अपनी अलग पहचान बनाई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले के 4 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) राज्य के टॉप-10 में शामिल हुए हैं।
पाकुड़: जिला अंतर्गत ई-संजीवनी दूरचिकित्सा परामर्श सेवा में दिन-प्रतिदिन उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। सुदृढ़ नेतृत्व एवं बेहतर समन्वय के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) द्वारा सराहनीय उपलब्धि हासिल की गई है। दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में भी लोगों को निरंतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे आमजन को घर के समीप ही गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा परामर्श मिल रहा है।
टॉप-10 में पाकुड़ के 4 सीएचओ शामिल
पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य स्तर पर चयनित टॉप-10 सीएचओ में पाकुड़ जिले के 4 सीएचओ शामिल रहे। इनमें— एससी फतेहपुर, एससी धरमपुर, एससी रोलाग्राम, एससी सुरमा के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है।

उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार बेहतर कार्य करते रहने की अपेक्षा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।
