गुवाहाटी पहुंचे सीएम हेमन्त सोरेन, मां कामाख्या से मांगा झारखंड का आशीर्वाद
पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराई पूजा
Hemant Soren ने Kamakhya Temple में पूजा-अर्चना कर झारखंड की सुख, समृद्धि और विकास की कामना की। गुवाहाटी स्थित इस प्रसिद्ध शक्तिपीठ में उन्होंने विधि-विधान से पूजा करते हुए राज्य के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की।
असम: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मंगलवार को असम के गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर समस्त झारखंड वासियों की सुख, समृद्धि, शांति, उन्नति एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मंदिर के पुजारियों ने पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने माता रानी के चरणों में शीश झुकाकर नमन करते हुए राज्य के सर्वांगीण विकास एवं जनकल्याण की प्रार्थना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि एक बार पुनः मुझे माता रानी के दरबार में आने का अवसर प्राप्त हुआ है। मां कामाख्या की कृपा से झारखंड निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो यही मेरी कामना है।
