Sahebganj News: सदर अस्पताल ने हटिया में लगाया स्वास्थ्य शिविर, तीन सौ से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

जनरल सर्जरी से लेकर टीबी और मधुमेह तक की जांच

Sahebganj News: सदर अस्पताल ने हटिया में लगाया स्वास्थ्य शिविर, तीन सौ से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

साहिबगंज के गोड़ाबाड़ी हटिया में सदर अस्पताल द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 300 से अधिक मरीजों ने लाभ उठाया। शिविर में जनरल सर्जरी, हड्डी रोग, टीबी, मलेरिया, ब्लड प्रेशर और मधुमेह सहित विभिन्न बीमारियों की जांच और परामर्श किया गया।

साहिबगंज: सदर अस्पताल द्वारा रविवार को गोड़ाबाड़ी हटिया परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया, जो देर शाम तक जारी रहा। शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए तीन सौ से अधिक मरीजों ने विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लिया। शिविर के दौरान जनरल सर्जरी, हड्डी रोग, मेडिसिन, टीबी, मलेरिया, ब्लड प्रेशर, मधुमेह और ईएनटी से संबंधित मरीजों की जांच और परामर्श किया गया। मरीजों को बेहतर इलाज की सलाह देने के साथ-साथ दवाईयां भी दी गई।

सिविल सर्जन डॉक्टर रामदेव पासवान ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आम लोगों को एक ही स्थान पर सभी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और उन्हें समय पर उपचार के प्रति जागरूक करना है। शिविर में आए मरीजों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से गरीब और जरूरतमंद लोगों को काफी लाभ मिलता है।

इस शिविर में सिविल सर्जन डॉक्टर रामदेव पासवान, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकेश कुमार, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर, फिजिशियन, विशेषज्ञ डॉक्टर, जनरल फिजिशियन डॉक्टर, अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ डॉक्टर, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉक्टर और लैब सुपरवाइजर, बीपीएम, एमपीडब्लू सहित विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं।

डॉक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि इस तरह का आयोजन करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी सदर अस्पताल द्वारा इसी तरह के जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि तीन सौ से अधिक मरीजों की उपस्थिति यह दर्शाती है कि लोगों को इस प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता है।

Read More.. Pakur News: तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर निकला 80 छात्रों का दल, उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

उन्होंने बताया कि आगे भी समय-समय पर इस तरह के शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। शिविर के सफल आयोजन में अस्पताल के डॉक्टरों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन द्वारा सभी लोगों को चाय व सत्तू पिलाकर आभार व्यक्त किया गया।

Read More.. आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान

Edited By: Anshika Ambasta
Poll
क्या AI आने से भविष्य में नौकरियां कम हो जाएंगी?

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Pakur News: मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग का बड़ा कदम, घर-घर होगा फीवर सर्वे
Bokaro News: केएम मेमोरियल अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप
Dumka News: काली मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति में डूबा पूरा क्षेत्र
Ranchi News: प्रीति ज्वेलर्स में हथियारों के बल पर लूटपाट, अपराधी फरार
Bokaro News: आईईएल थाना के एसआई पर बेरहमी का आरोप, किताब व्यवसायी को हाजत में डंडों से पीटा
Bokaro News: ट्रेजरी से वेतन मद में गड़बड़ी पर डीसी का बड़ा एक्शन, आरोपित अकाउंटेंट गिरफ्तार
Bokaro News: ट्रक की चपेट में आकर महिला की मौत, बेटी घायल
भाजपा का आरोप: 'कुप्रबंधन की चरम सीमा पर पहुंची हेमंत सरकार'
Palamu News: आपूर्ति विभाग की योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा, लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
Palamu News: नशे, लूट और दोहरे कत्ल की खौफनाक दास्तां, आरोपी चुनमुन चौधरी गिरफ्तार
Palamu News: कार और टोटो रिक्शा में टक्कर, काम पर जा रही दो महिलाएं घायल