Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने की गैस आपूर्ति की समीक्षा, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

जिले में एलपीजी की कोई कमी नहीं: DC ने गैस एजेंसी संचालकों को दिए सख्त निर्देश

Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने की गैस आपूर्ति की समीक्षा, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
(फोटो)

उपायुक्त रामनिवास यादव ने मंगलवार को गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर एलपीजी वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और नागरिकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। उपायुक्त ने एजेंसियों को पारदर्शिता के साथ वितरण करने और कालाबाजारी रोकने के कड़े निर्देश दिए। आपूर्ति विभाग को निर्देश दिया गया है कि वे दूर-दराज के क्षेत्रों में भी गैस की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें और अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखें।

गिरिडीह: उपायुक्त, रामनिवास यादव ने जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिले के सभी प्रमुख गैस एजेंसी संचालक, आपूर्ति विभाग के अधिकारी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान उपायुक्त ने गैस सिलेंडर की आपूर्ति, वितरण व्यवस्था, स्टॉक की स्थिति तथा उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की।

उपायुक्त ने कहा कि जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर की जितनी आवश्यकता है, उतनी उपलब्धता सुनिश्चित की गई है और आम नागरिकों को किसी प्रकार की घबराने या अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडर जमा करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है और सभी अधिकृत गैस एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित समय पर उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएं तथा किसी भी प्रकार की कृत्रिम कमी उत्पन्न न होने दें। उपायुक्त ने बताया कि आपूर्ति विभाग और संबंधित अधिकारियों द्वारा लगातार गैस एजेंसियों की निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी स्तर पर अनियमितता या कालाबाजारी की शिकायत न मिले। 

गैस एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि वे पारदर्शिता के साथ वितरण कार्य करें और प्राथमिकता के आधार पर घरेलू उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएं। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक भी समय पर गैस की आपूर्ति पहुंचे। उपायुक्त ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और गैस सिलेंडर की कमी को लेकर किसी भी तरह की गलत जानकारी फैलाने से बचें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और जरूरत के अनुसार गैस की आपूर्ति बढ़ाने के लिए संबंधित कंपनियों से समन्वय स्थापित किया गया है।  

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dumka News: अंतरराज्यीय सामाजिक सेवा पुरस्कार समारोह 2026 का भव्य एवं सफल आयोजन
Dumka News: क्रांति सेना के नए केंद्राध्यक्ष व नए कार्य समिति का किया गया गठन
Deoghar News: फर्जी कस्टमर केयर बनकर करता था ठगी, मोबाइल-सिम-एटीएम कार्ड और नकद बरामद
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने की गैस आपूर्ति की समीक्षा, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
Palamu News रामनवमी पर 'खुला मंच' की भव्य तैयारी, रामभक्तों पर होगी पुष्पवर्षा
Dumka News: रामनवमी पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित
Dumka News: बहुग्रामीण जलापूर्ति समिति के गठन हेतु प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक
Dhanbad News: SNMMCH में रक्तदाता संस्थाओं को सम्मान, सिंदरी के जन अधिकार मंच को मिला नौवां सम्मान
Dhanbad News: फरार आरोपी अख्तर हुसैन के घर ढोल-नगाड़ों के साथ चिपकाया गया इश्तेहार
Dhanbad News: दामोदर नदी और तालाबों के तट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Palamu News: दुर्गा वाहिनी का भव्य पथ संचलन, हजारों मातृशक्तियों ने किया शक्ति प्रदर्शन