Deoghar News: फर्जी कस्टमर केयर बनकर करता था ठगी, मोबाइल-सिम-एटीएम कार्ड और नकद बरामद

फ्लिपकार्ट, अमेजन और एयरटेल पेमेंट बैंक के नाम पर धोखाधड़ी

Deoghar News: फर्जी कस्टमर केयर बनकर करता था ठगी, मोबाइल-सिम-एटीएम कार्ड और नकद बरामद
(फोटो)

एसपी सौरभ के निर्देश पर साइबर थाना पुलिस ने 23 मार्च 2026 को सारवां थाना क्षेत्र के झारखंडी जंगल में छापेमारी कर साइबर ठग सहादत अंसारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गूगल पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर अपलोड कर लोगों को फ्लिपकार्ट, अमेजन और एयरटेल पेमेंट बैंक के नाम पर ठगता था। वह कैशबैक का झांसा देकर गिफ्ट कार्ड रिडीम करवाता और साइबर गिरोह के लिए पैसे निकालने का काम भी करता था। पुलिस ने उसके पास से मोबाइल, सिम कार्ड और 6 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। फिलहाल गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

देवघर: जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसपी सौरभ के निर्देश पर साइबर थाना की टीम ने कार्रवाई करते हुए सारवां थाना क्षेत्र के झारखंडी जंगल से एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 23 मार्च 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि झारखंडी जंगल में कुछ संदिग्ध लोग फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर आम लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित कर छापेमारी की गई। 

मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सहादत अंसारी, निवासी बरमोतरा, थाना सारवां के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी फर्जी फ्लिपकार्ट, अमेजन, एयरटेल पेमेंट बैंक और अन्य कस्टमर केयर बनकर लोगों को झांसा देता था। वह गूगल पर फर्जी मोबाइल नंबर अपलोड कर लोगों को कॉल करने के लिए प्रेरित करता और फिर उन्हें ठगी का शिकार बनाता था। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी फोनपे और पेटीएम कस्टमर केयर बनकर कैशबैक का लालच देता था और गिफ्ट कार्ड बनवाकर उसे खुद रिडीम कर लेता था। इसके अलावा एयरटेल पेमेंट बैंक के नाम पर कार्ड बंद होने का झांसा देकर लोगों से जानकारी हासिल करता और ठगी करता था। 

आरोपी साइबर गिरोह के लिए ठगी की रकम की निकासी कर उन्हें पहुंचाने का काम भी करता था। छापेमारी के दौरान आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड, छह एटीएम कार्ड और आठ हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस बरामद सामानों के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। इस कार्रवाई में साइबर थाना के पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि साइबर अपराध के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dumka News: अंतरराज्यीय सामाजिक सेवा पुरस्कार समारोह 2026 का भव्य एवं सफल आयोजन
Dumka News: क्रांति सेना के नए केंद्राध्यक्ष व नए कार्य समिति का किया गया गठन
Deoghar News: फर्जी कस्टमर केयर बनकर करता था ठगी, मोबाइल-सिम-एटीएम कार्ड और नकद बरामद
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने की गैस आपूर्ति की समीक्षा, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
Palamu News रामनवमी पर 'खुला मंच' की भव्य तैयारी, रामभक्तों पर होगी पुष्पवर्षा
Dumka News: रामनवमी पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित
Dumka News: बहुग्रामीण जलापूर्ति समिति के गठन हेतु प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक
Dhanbad News: SNMMCH में रक्तदाता संस्थाओं को सम्मान, सिंदरी के जन अधिकार मंच को मिला नौवां सम्मान
Dhanbad News: फरार आरोपी अख्तर हुसैन के घर ढोल-नगाड़ों के साथ चिपकाया गया इश्तेहार
Dhanbad News: दामोदर नदी और तालाबों के तट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Palamu News: दुर्गा वाहिनी का भव्य पथ संचलन, हजारों मातृशक्तियों ने किया शक्ति प्रदर्शन