Dumka News: अंतरराज्यीय सामाजिक सेवा पुरस्कार समारोह 2026 का भव्य एवं सफल आयोजन
कुल 13 संस्थाओं, बैंकों और किसान उत्पादक संगठनों (FPC) को मिला पुरस्कार
ग्राम साथी संस्था के तत्वावधान में मंगलवार को अंतरराज्यीय सामाजिक सेवा पुरस्कार समारोह-2026 का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने समाज सेवा, कृषि विकास और वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 13 संस्थाओं, बैंकों और FPC को सम्मानित किया। ग्राम साथी के डायरेक्टर देवानंद कुमार ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य सकारात्मक बदलाव लाने वाले संगठनों को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में ग्राम जगत, SBI देवघर और कई अग्रणी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
देवघर: ग्राम साथी संस्था द्वारा आयोजित अंतरराज्यीय सामाजिक सेवा पुरस्कार समारोह – 2026 का भव्य एवं सफल आयोजन मंगलवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए समाजसेवियों, संस्थाओं, बैंकों एवं अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम अत्यंत प्रेरणादायक बना।इस समारोह में कुल 13 संस्थाओं, बैंकों एवं किसान उत्पादक संगठनों (एफपीसी) को उनके उत्कृष्ट कार्यों एवं समाज के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख एवं अन्य अतिथियों ने अपने संबोधन में सभी सम्मानित संस्थाओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा सकारात्मक बदलाव लाने और समुदायों को मजबूत करने के आपके प्रेरणादायक प्रयास वास्तव में सराहनीय हैं। ग्राम साथी संस्था के प्रबंधन द्वारा बताया गया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संगठनों एवं व्यक्तियों को सम्मानित करना तथा अन्य लोगों को भी समाज सेवा के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।इस मौके पर ग्राम साथी संस्था के डायरेक्टर देवानंद कुमार, प्रोग्राम आफिसर राजेश कुमार सिंह प्रोग्राम ऑफिसर ज्योति चौधरी तारा प्रसाद रेणु सोरेन रीमा दत्ता सालु सिंह मृत्युंजय कुमार देवम लोहार डां एपी ठाकुर अंजनी कुमार हर्ष नवीन कुमार उपेन्द्र प्रसाद यादव प्रतिक गौरभ उपस्थित रहे।
