Dhanbad News: दामोदर नदी और तालाबों के तट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
शिव मंदिर समिति द्वारा पोखरा परिसर में प्रकाश और सफाई की की गई बेहतरीन व्यवस्था
लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर मंगलवार को सिंदरी पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। शहर के शिव मंदिर पोखरा, जीएम तालाब, बीआईटी तालाब और दामोदर नदी के विभिन्न घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया। शिव मंदिर समिति के सचिव दिनेश सिंह और समाजसेवी गौरव वक्ष के नेतृत्व में घाटों पर सफाई और सजावट की विशेष व्यवस्था रही। प्रशासन की चौकसी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संध्या अर्घ्य संपन्न हुआ, अब बुधवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ महापर्व का समापन होगा।
सिंदरी: लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर मंगलवार को सिंदरी पूरी तरह भक्ति और श्रद्धा में डूबा नजर आया। शहर के विभिन्न जलाशयों—शिव मंदिर पोखरा, जीएम तालाब, प्रियदर्शिनी पार्क, एसीसी तालाब, बीआईटी तालाब तथा दामोदर नदी के कांडरा, गौशाला, डोमगढ़ और सिंदरी घाट—पर छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिसमें महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।

