Hazaribagh News: उपायुक्त की अध्यक्षता में कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) की बैठक सम्पन्न

शौचालय और स्वच्छ पेयजल के लिए बनेंगे विशेष प्रोजेक्ट

Hazaribagh News: उपायुक्त की अध्यक्षता में कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) की बैठक सम्पन्न
(फोटो)

हजारीबाग के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने सीएसआर (CSR) समीक्षा बैठक के दौरान जिले के समग्र विकास के लिए कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने जिले में कार्यरत कंपनियों को PVTG समुदायों के विकास, मूक-बधिर विद्यालयों के जीर्णोद्धार और कुपोषित बच्चों को पोषक आहार देने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, डीसी ने सभी कंपनियों को एक-एक गांव गोद लेने और हाथी प्रभावित क्षेत्रों की महिलाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने को कहा है, ताकि जिले के वंचित और कमजोर वर्गों के जीवन स्तर में सुधार लाया जा सके।

हजारीबाग: जिले के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में कार्यरत विभिन्न कंपनियों द्वारा सीएसआर मद के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि सीएसआर मद के माध्यम से जिले के जरूरतमंद समूहों के समग्र विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जाएंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि कंपनियां सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए जिले के कमजोर और वंचित वर्गों के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।

उन्होंने विशेष रूप से पीवीटीजी समुदाय के लोगों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। इस क्रम में इन क्षेत्रों में शौचालय निर्माण, सामुदायिक भवन, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, पशुपालन सहित आजीविका से जोड़ने वाले कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने की बात कही। साथ ही सभी कंपनियों को एक-एक गांव को गोद लेकर उसके समग्र विकास हेतु योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया।

बैठक में उपायुक्त ने जिले के मूक-बधिर विद्यालयों के जीर्णोद्धार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई। उन्होंने टीबी मरीजों एवं कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें पोषक आहार उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी कंपनियों के माध्यम से सुनिश्चित करने की बात कही। इसके अतिरिक्त जिले के हाथी प्रभावित क्षेत्रों में हाथी हमले से प्रभावित परिवारों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उन्हें व्यावसायिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया। बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी तथा विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का महासंकल्प, हजारीबाग में JJA की नई प्रदेश समिति का शपथ ग्रहण संपन्न झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का महासंकल्प, हजारीबाग में JJA की नई प्रदेश समिति का शपथ ग्रहण संपन्न
Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में 'कस्तूरी-2026' का धमाल, रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ दो दिवसीय महोत्सव संपन्न
Hazaribagh News: शतरंज का रोमांच चरम पर, चौथी एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग चेस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Hazaribagh News: क्रिकेट का रोमांच, ओमेगा कप T-10 नाइट टूर्नामेंट में मैदान पर उतरे उपायुक्त हेमंत सती
Koderma News: प्रेरणा शाखा की अनूठी पहल: अमावस्या पर गौशाला में की भव्य गौ सेवा और जन सेवा
Giridih News: केंद्रीय कारा में विधिक दस्तक, जेल अदालत के साथ लगा बंदियों का मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप
Giridih News: भाजपा का संकल्प, पीरटांड़ में दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का ऊर्जा के साथ समापन
Deoghar News: शहीद नीरज चौधरी की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण, गांव में उमड़ा जनसैलाब
Deoghar News: सांसद निशिकांत दुबे ने किया नवाडीह नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन
Koderma News: रोटरी क्लब की बड़ी मानवीय पहल, करमा पंचायत में 71 लोगों की हुई मुफ्त आंख जांच
Video: पाकिस्तान में भी छाया धुरंधर-2 का क्रेज! हमज़ा के किरदार पर आए ऐसे रिएक्शन
Palamu News: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर 14 थाना प्रभारियों का तबादला